व्यवसाइयों और प्रबुद्ध जनों संग आर के सिंह ने की वार्ता।
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 14 अप्रैल।संविधान निर्माता भारत रत्न डाँ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज भाजपा द्वारा जिले भर के बूथो पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे आरा क्लेक्ट्रिएट के सामने स्थित डाँ अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम मे वंदना राजवंशी, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,हरेन्द्र पांडेय,अशोक शर्मा,निशांत सिंह सेंगर,परमजीत सिंह,मनीष कुमार, भुनेश्वर पांडेय सहित कार्यकर्ता थे।
केन्द्रीय मंत्री सह आरा लोकसभा राजग गठबंधन भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने सपना सिनेमा अंबेडकर काँलोनी मे डाँ. अंबेडकर के प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत आर के सिंह ने आरा ग्रांड होटल सभागार मे भोजपुर जिला के व्यवसायिक और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक किया। व्यवसायिओ द्वारा आर के सिंह का अंगवस्त्र और फूल माला के साथ स्वागत किया गया। एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के सिंह ने भी जिले के व्यवसायिको,प्रबुद्धजनों और पत्रकारों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सह राजग प्रत्याशी ने कहा कि देश मे चुनाव प्रधानमंत्री का है और विपक्षी के पास कोई चेहरा नही है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है और नरेन्द्र मोदी ही रहेंगे। उन्होंने कहा की देश की जनता ने प्रधानमंत्री चुन लिया है।2013 मे देश पंद्रहवीं अर्थव्यवस्था वाला देश था और अब पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले दो सालो मे तीसरी अर्थव्यवस्था हो जायेगी।उन्होने कहा कि आज जीडीपी मे बहुत तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश विकसित राष्ट्र की राह पर है ।सभी क्षेत्रों मे विकास दिख रहा है।
उन्होने कहा कि विपक्ष के पास कुछ नही है।वे केवल जाति के नाम पर समाज को बाटने का काम करते है।जबकि देश मे चार ही जाति गरीब, किसान,महिला और युवा है।इन सभी का विकास मोदी सरकार ने किया है। उन्होने व्यवसायिक वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को किसी के झांसे मे नही आना है,आप सभी उन्ही को अपना जनप्रतिनिधि चुने जिसने विकास किया है।आपके नेता एकमात्र नरेन्द्र मोदी जी है और यह चुनाव मुखिया का नही प्रधानमंत्री का है। उन्होने बिजली क्षेत्र मे देश मे अकल्पनीय विकास का डाटा विस्तार से रखा। उन्होने कहा कि बिजली की खपत देश मे बढ़ी है,लेकिन कभी लोड शोडिंग की समस्या खड़ा नही होने दिया।आज देश ऊर्जा के मामले मे आत्मनिर्भर बन गया हैँ।
राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तो विकसित बनेगा ही,साथ मे आरा लोकसभा क्षेत्र भी विकसित बनेगा।हमारी इच्छा है कि हम सुबह का नास्ता आरा मे करे तो डिनर दिल्ली मे करे।सोंच हमेशा ऊपर रखना चाहिए और उसे करने की मंशा होनी चाहिए जो पूर्ण होगा।
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजु गुप्ता ने कहा कि व्यवसायी वर्ग मोदी जी के साथ खड़ा है और व्यवसायिओ ने तय कर लिया है कि इस बार आर के सिंह को रिकॉर्ड मतो से विजयी बनाएँगे।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भामाशाह के वंशज हमेशा राष्ट्र हित मे कार्य किए है और व्यवसायिक वर्ग हमेशा नरेन्द्र मोदी के साथ ही थे और रहेंगे।विपक्ष फिर से लालटेन युग लाने की फिराक मे है,लेकिन उनके मंसुबे कभी पूरे होने वाले नही है क्योकि इसबार देश चार सौ पार सीटे राजग गठबंधन के झोली मे डालकर देश को विकसित बनाएँगे।
भोजपुर चैम्बर आँफ कामर्स के संरक्षक विश्वनाथ प्रसाद ने विश्वास जताते हुए कहा कि भोजपुर जिला के समस्त व्यवसायिक इमानदारी और विकास के प्रतिक आर के सिंह के साथ है।
मंच पर भाजपा लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय,लोकसभा संयोजक शंभु चौरसिया, आलोक अंजन,आदित्य विजय जैन थे।
कार्यक्रम का संचालन व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम मे ईं.धीरेंद्र सिंह,हरेन्द्र पांडेय,वंदना राजवंशी,विभु जैन,राजन नैयर,संजय जालान,सरदार इकबाल सिंह,रामदिनेश यादव,जितेन्द्र व्याहुत,अशोक शर्मा,विजय केसरी,शंभु प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद,प्रतिक चंद्रवंशी, मुकेश पांडेय,मणिभूषण, परमजीत आदि कार्यकर्ता और जिले भर के विभिन्न व्यवसायिक संगठनो के कार्यकर्ता थे।
उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने दिया।


व्यवसाइयों और प्रबुद्ध जनों संग आर के सिंह ने की वार्ता।