RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

शासकीय और निजी चिकित्सालयों में हुआ निःशुल्क उपचार।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)06 अगस्त।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जन्म से बीमारी से जूझ रहे जशपुर जिला के 66 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान चिरायु टीम ने लौटाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य के हर नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर सभी के उत्तम स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला चिरायु टीम के प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार रात्रे ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर चिरायु योजना के तहत पैर की विकृति से जूझ रहे 1, होंठ और तालू की विकृति से जूझ रहे 14, मोतिया बिंद के 3, ह्रदय रोग के 18 के साथ अन्य बीमारियो से जूझ रहे 25 पीड़ितों को निशुल्क आपरेशन करा उन्हें बीमारी से मुक्ति दिलाई गई है।
उल्लेखनीय है जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में जशपुर सहित पूरे प्रदेश से लोग अपनी समस्या और मांग लेकर पहुंचते हैँ। बगिया प्रवास में रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनदर्शन में शामिल हो कर लोगांे कि समस्या सुनते हैं। सीएम कैम्प के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवा के साथ अन्य सरकारी सेवा और योजनाओं का लाभ उठाने में आ रही परेशानियों का समाधान मिलता है। कैम्प कार्यालय ने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए 07764-250061, 07764-250062 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से भी सीएम कैंप जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराता है।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले का सोहरा व नरगदा पंचायत का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जिला पुस्तकालय निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वाशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा।

rktvnews

भोजपुर:प्रयास एक कोशिश बदलाव के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न।

rktvnews

सीएम के प्रस्तावित जनसंवाद के कार्यक्रमों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नीरज कुमार सिंह को बिहार तीरंदाजी टीम के चीफ कोच बनाने से खिलाड़ियों में हर्ष।

rktvnews

Leave a Comment