
16 अक्टुबर से 31 अक्टुबर तक चलेगा सक्रिय सदस्यता अभियान।

प्रदेश अध्यक्ष 17 अक्टुबर को तरारी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत 16 अक्टुबर से शुरू होगा।
सक्रिय सदस्यता अभियान कै सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय मे सोमवार को किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और वंदेमातरम के साथ हुआ।
कार्यशाला मे बतोर मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष सह शाहाबाद क्लस्टर प्रभारी सिदार्थ शंभु ने सक्रिय सदस्य बनने और उस अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।उन्होने बताया कि 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा।सक्रिय सदस्य पार्टी के वैसे कार्यकर्ता बनेंगे,जिसने पचास प्राथमिक सदस्य बनाएँ है।उन्होने भोजपुर जिला मे अभी तक लगभग एक लाख प्राथमिक सदस्य बनने पर जिला के कार्यकताओ को बधाई दी और साथ ही कहा कि 15,16,17 अक्टूबर को जिला मे सघन प्राथमिक सदस्यता अभियान चला कर सक्रिय सदस्य बनने के पात्र को अधिक से अधिक प्राप्त करना है,इसके लिए सभी जिला,मंडल और बूथ पदाधिकारी, नेतागण प्रवास कर प्राथमिक सदस्य की संख्या बढाएँगे। उक्त दौरान जिला सदस्यता टीम के उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जिले मे प्राथमिक सदस्यता एक लाख के करीब पहुंचने पर जिले के कार्यकताओ को धन्यवाद देते हुए अगले तीन दिन मे सदस्यता को दो लाख से ऊपर पहुंचाने का लक्ष्य को पूरा करने का विश्वास दिलाया।
प्रदेश उपाध्यक्ष संतैष पाठक द्वारा बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भोजपुर जिला मे आगमन 17 अक्टूबर को हो रहा है।इस दौरान वे तरारी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन मे पीरो मे शामिल होंगे।उस दौरान आरा से पीरो और पीरो से जगदीशपुर, बिहिया तक विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत का कार्यक्रम करना है।जिस पर जिलाध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत के लिए बैनर-होर्डिंग से पाटा जाएगा और सभी जगह कार्यकताओ द्वारा अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।पीरो मे कार्यक्रम स्थल का चयन कर लिया गया।
जिला प्रभारी संजय कुशवाहा ने कार्यशाला मे उपस्थित पदाधिकारियों का वृत लिया और विश्वास दिलाया कि भोजपुर के कार्यकर्ता सदस्यता के लक्ष्य को अवश्य पूरा करेंगे।
वही पूर्व विधायक सह पूर्व प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर ने कहा कि भोजपुर जिला के कार्यकर्ता कर्मशील होतू है,वे किसी भी लक्ष्य को ठान लेते है तो अवश्य पूरा करते हैँ
कार्यशाला को प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शर्मा,शाहाबाद सह प्रभारी अशोक भट्ट,कौशल विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मे आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र से किया गया।
कार्यशाला मे जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,लव पांडेय,कौशल यादव,मीरा यादव,जिला मंत्री मधु मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा, अरविन्द प़ाडेय,संतोष चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय,रामदिनेश यादव,सुषुमलता,अशोक शर्मा,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता स़िह,युवा मोर्चा अध्यक्ष,विभु जैन,किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्या सागर पांडेय,अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रितुराज, अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान,ज्योति कुशवाहा, शैलेश कुमार गुड्डू, विरेन्द्र कुमार,अशोक सिंह,संतैष कुमार संटु,संजय कुशवाहा, रंजीत गुप्ता,करोड़पति सिंह,अंकित पांडेय,अमरनाथ राय,रविरंजन सिंह,राकेश कुमार,वृजभुषण पांडेय,विक्की सिंह,विवेक कुशवाहा,रामाकांत चंद्रवंशी आदि जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,कोर कमेटी सदस्य आदि शामिल थे।
