RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मई।ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू, इस भावना के साथ ऑपरेशन सिन्दूर की अपार सफलता के लिए तथा अपनी भारत माता के सदा से रक्षक रहे वीर सैनिकों की अद्भुत बहादुरी और प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को आरा के बामपाली स्थित ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के लगभग बारह सौ से भी अधिक छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें हर बच्चे के हाथों में तिरंगा झंडा था। अवसर था ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता। बड़े तो बड़े बच्चों ने भी कहा कि भारतमाता के रक्षक सैनिकों ने अपनी वीरता और पराक्रम से हम सभी भारतीयों का दिल जीत लिया है और भारत की माता बहनों के सिंदूर के साथ किये गये आतंकवादियों के जघन्य अपराध का बदला लेते हुए आतंकवादियों के ठिकानों की जड़ पर प्रहार कर उसे मिट्टी में इन्होने मिला दिया और वह भी वहाँ के आम आदमी को बचाते हुए, अतः उन्हें सैल्यूट करना तो बनता ही है। ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के सभी सदस्यों के साथ साथ सभी बच्चों के हृदय में कई दिनों से इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के रक्षकों को अपना यह सम्मान प्रकट करने का मन था । बस, वे अपने प्रथम पिरियोडिक परीक्षा अथवा प्री मिड टर्म समाप्त होने का इंतज़ार कर रहे थे। गुरुवार को परीक्षा समाप्त हुई और शुक्रवार को वे तिरंगा लेकर सैनिकों को अपना स्नेह देने हेतु हिन्दुस्तान जिंदाबाद, वन्दे मातरम, जय हिंद, जय जय भारत और विजयी भारत, विजयी भारत की सेना इत्यादि जैसा नारा बुलंद कर सड़क पर कतारबद्ध होकर शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक मार्च कर गये। यह तिरंगा यात्रा आरा के मुख्य बिंदु टाउन थाना के पास से प्रारंभ हुई और चित्रटोली रोड होते हुए गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, मठिया, बाबूबाजार के रास्ते पश्चिम रमना स्थित सैनिको के वार मेमोरियल आकर समाप्त हुई। इस यात्रा में ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के कक्षा चार से लेकर कक्षा बारह तक के करीब बारह सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा में बच्चों को उत्साहित करने हेतु और सैनिकों को सैलूट करने हेतु पूर्व सैनिकों का एक बहुत बड़ा ग्रुप भी शामिल हुआ। यात्रा के शुरु होते ही शहर के कई समाज सेवी और जाने माने व्यक्तित्वों की भी एक टीम बच्चों की इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो गयी। लगता था जैसे अठारह सौ से अधिक लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। धीरेन्द्र सिंह एवं युवा भाजपा जिलाध्यक्ष विभू जैन की टीम के साथ साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, हिमाँशु अग्रवाल, हर्षित बिजय जैन, प्राची जैन, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. तुशार आर्या, मंगलम, प्रतीक राज, अरिहंत, सिद्ध की सजग और सक्रिय देखरेख और छत्र छाया में बच्चों की इतनी लम्बी पैदल तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ तथा इसको सफल घोषित करते हुए ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के निदेशक सह जिनवानी मैनेजमेंट कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आदित्य बिजय जैन ने प्रसन्नाता व्यक्त की और ज्ञान ज्योति के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर सदस्यों के साथ साथ जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, सिकंदरपुर, आरा के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस तिरंगा यात्रा में जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के बी बी ए, बी सी ए, एम बी ए और एम सी ए के छात्र छात्राओं को शामिल होने देने का मौका दिया। डॉ. आदित्य बिजय जैन स्वयं अपनी धर्मपत्नी और ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीपी जैन के साथ इस तिरंगा यात्रा में शुरु से अंत तक शामिल रहे । यह एक दुर्लभ मौका था जब ज्ञान ज्योति और जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया। जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के डायरेक्टर सिद्ध बिजय जैन और ज्ञान ज्योति के डिप्टी डायरेक्टर अरिहंत बिजय जैन के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों को मुख्य स्थान तक लाने और ले जाने की व्यवस्था दी गयी जिसमें मुख्य भूमिका निभायी ट्रांसपोर्ट इन्चार्ज बिट्टू सिंह ने। जीतेन्द्र, सोहन, बिजय, अमित एवं कई अन्य सदस्यों ने बच्चों की निगरानी की। ज्ञान ज्योति के वाईस प्रिंसिपल डॉ. सर्वेश कुमार और जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. तुषार आर्या दोनों की टीम ने पूरे रास्ते बच्चों की तिरंगा यात्रा को अनुशासित रखा। प्राचार्या डॉ. सीपी जैन ने नन्हे बच्चों की मंशा को जैसे पहले से ही पढ़ लिया था। डॉ. सीपी जैन ने सभी बच्चों को प्यास लगने पर अपने लोगों से कहकर पानी की बोतल के साथ साथ फ्रूटी तथा माज़ा भी उपलब्ध करा देती थी। इनकी ममतामयी उपस्थिति से सभी बच्चे अपने आप को बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे थे। ज्ञान ज्योति की सांस्कृतिक प्रभारी जिनवाणी जैन के सफल निर्देशन में कुछ बच्चे सुन्दर तिरंगे की रंगों में सजे दिखे जो बड़ा प्यारा संदेश दे रहा था। प्रिंसिपल, प्रशासक गण, शिक्षक शिक्षिकाए, बच्चे और अन्य सभी के हाथों में इस सम्पूर्ण तिरंगा यात्रा के समय हमारा राष्ट्रीय ध्वज था जिसे सभी बड़ी शान से लहरा रहे थे और स्लोगन बोल रहे थे, नारा लगा रहे थे। जोश इतना भर गया था कि पूरे क्षेत्र के व्यापारी और अन्य कार्य करने वाले लोग बच्चों की इस यात्रा को अपने काम को थोड़ी देर बंद करके देखने आ गये और बच्चों के साथ उन्होंने नारे भी लगाए तथा देश के सैनिकों को सम्मान दिया। डॉ. आदित्य बिजय जैन, निदेशक सह चेयरमैन ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय सह जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, ने इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए भोजपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ साथ सभी मीडिया कर्मी एवं शहर वासियों के साथ साथ सभी पेरेंट्स का भी धन्यवाद किया जिनके सहयोग से यह पावन कार्य ससमय संचालित हुआ। देश को चलाने वाली सर्वोच्च शिखर की भारत सरकार का सही समय पर लिये जाते रहने वाले निर्णयों की सराहाना करते हुए इस तिरंगा यात्रा को वार मेमोरियल पर ला कर समाप्त किया गया और बच्चों को सुरक्षित वापस ले जाया गया। यह सारा कार्य अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

वाराणसी दंपति ने बच्चों के जन्मदिन पर ऑल इंडिया अभिवावक संघ के माध्यम से जरूरत मंदो के बीच कराया वस्त्रों का वितरण।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग की व्यापक समीक्षा बैठक, निजी विद्यालयों की सम्बद्धता व नामांकन पर हुए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

भोजपुर: तीरंदाज समर्थ कुमार ने 44 वे एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक किया हासिल।

rktvnews

केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर राज कुमार गोयल ने ली शपथ दिलाई।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

rktvnews

Leave a Comment