RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : नवविवाहिता का शव कुआँ से बरामद।

नवविवाहित मृतका ,सोनी कुमारी (फाइल फोटो)

मृतका के भाई ने दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना एवं हत्या की प्राथमिकी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)18 सितम्बर। भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गाँव मे कुऑ से एक नवविवाहिता का शव बरामद किया गया। मृतका सोनी कुमारी (20 वर्ष) ओझवलिया गाँव के चंदन ओझा की पत्नी बताई जाती है। कुऑ में शव होने की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कुएं से निकलवाया और उसको अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका का पति चंदन ओझा दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। इस संबंध में मृतका के भाई शाहपुर थाना क्षेत्र के भेड़िया गाँव निवासी अमरकांत दूबे ने करनामेपुर थाना में दहेज प्रताड़ना एवं दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने बयान में भेड़िया के स्व हरेराम दूबे के पुत्र अमरकांत दूबे ने लिखा है कि मेरी बहन सोनी कुमारी की शादी अप्रैल 2024 में ओझवलिया के स्व गजाधर ओझा के पुत्र चंदन ओझा से हुई थी। शादी के बाद से ही चंदन ओझा की मां और भाई सहित अन्य लोग मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मेरी बहन चार दिन से लापता थी। खोजबीन के बाद मेरी बहन सोनी कुमारी का शव कुऑ से बरामद किया गया। अमरकांत दूबे ने अपनी बहन सोनी कुमारी के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसकी सास, जेठानी, भतीजा एवं पट्टीदार समेत चार लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Related posts

वाणिज्य मंत्रालय देश के जिलों से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ सहभागिता करेगा।

rktvnews

हनुमानगढ़:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय चुनाव के लिए अनुकूल, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी:जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी की बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की सड़क सुरक्षा की बैठक।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बज्रगृह और मतगणना केंद्र का निरीक्षण- यातायात, सुरक्षा एवं संग्रहण व्यवस्था पर विशेष बल।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति नटखट ज़ोन में सावन और ग्रीन डे पर बच्चों का प्रदर्शन अद्भुत।

rktvnews

Leave a Comment