आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 मई। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला की कार्यसमिति की प्रथम बैठक जिला कार्यालय बामपाली,आरा में 22 में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित की जायेगी।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया की उक्त आहूत बैठक में केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह,संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया,विधायक एवं पूर्व विधायकगण,विधान परिषद् सदस्य सहित प्रदेश स्तरीय नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

