RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गंगा के कटाव से जवइनिया के लोग पलायन को मजबूर।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 सितम्बर। मोक्षदायिनी गंगा का रौद्र रूप भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव में देखने को मिल रहा है। जवइनिया में माॅ गंगा ने वीभत्स रूप धारण कर लिया है। विकराल रूप धारण किए गंगा की लहरें जवइनिया गाँव में कटाव कर रही हैं। गंगा की क्रोधित लहरों ने जवइनिया गाँव के कई घरों को लील लिया है। मंदिर समेत कई घर गंगा की गर्भ में समा गये। कलेजे पर पत्थर रखकर लोग अपने घरों को गंगा में समाहित होते देखते रहे। पूरा गाँव पलायन को मजबूर है। ऐसा लगता है कि माॅ गंगा जवइनिया गाँव का आस्तित्व ही खतम कर देंगी। पूरे गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं। जवइनियावासी मध्य विद्यालय जवनिया और 10 + 2 उच्च विद्यालय जवइनिया मे शरण लिए हुए हैं। लोग अपने मवेशियों और पशुओं को लेकर बक्सर-कोईलवर तटबंध पर चले गए हैं। लोगों ने अपने घरों के समान को अपने रिश्तेदारों के यहाॅ अन्य गाँवों में रख दिया है।

मध्य विद्यालय तथा 10 + 2 उच्च विद्यालय जवइनिया मे चल रहा राहत शिविर

भोजपुर जिले में गंगा नदी में लगातार जल स्तर में वृद्धि के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुलतानिया द्वारा अंचल अधिकारी शाहपुर शम्मा परवीन एवं अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर संजीत कुमार को बाढ़ से प्रभावित लोगों को अविलंब राहत शिविर में पहुँचाने तथा आपदा प्रबंधन के तहत सभी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल और बाढ़ प्रमंडल आरा एवं बक्सर को आवश्यक कार्रवाई हेतू आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि शाहपुर अंचल के अंतर्गत दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव मे शाहपुर की अंचल अधिकारी द्वारा गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से तेजी से हो रहे मिट्टी के कटाव के कारण ग्रामीणों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जवइनियाॅ में आवासन की व्यवस्था कराई गई है। राहत शिविर में सामुदायिक रसोई का संचालन किया गया है। जिसमें लगभग 520 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। शरण स्थल में चापाकल एवं शौचालय की व्यवस्था की गई है। पशुओं के लिए शाहपुर अंचल अंतर्गत चारा की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि राहत शिविर में समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु मेडिकल टीम को भेजा गया है। जिनके पास सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयां (सर्पदंस की दवा, ORS, जिंक की गोली तथा बैंडेज इत्यादि) उपलब्ध है। पीड़ित परिवारों के तत्कालीन राहत हेतू अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर संजीत कुमार एवं अंचल अधिकारी, शाहपुर शम्मा परवीन द्वारा पॉलिथीन सीट्स का भी वितरण किया जा रहा है।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान।

rktvnews

हनुमानगढ:किसान गिरदावरी एप के माध्यम से काश्तकार खुद कर सकेगा गिरदावरी!किसानों को अब पटवारी का नहीं करना होगा इंतजार, मोबाइल में खेत से ही दर्ज कर सकेंगे गिरदावरी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 फरवरी 24

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में 50 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तैयार करने के दिये निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment