RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिता का सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम में किया शुभारंभ।

उपायुक्त ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत।

खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को निखारना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य:उपायुक्त

अनुशासन और टीम भावना ही सफलता की कुंजी:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)29 मार्च। शनिवार को जिला स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार उपस्थित थे। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कब्बडी और ताइक्वांडो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे विजेता खिलाड़ियों के बीच कुल 02 लाख रुपये की राशि का वितरण किया जाएगा।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मौके पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। आगे उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभा को निखारने का एक अवसर है, बल्कि यह टीम भावना और अनुशासन को भी बढ़ावा देती है। साथ ही उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, आपकी मेहनत और लगन आपको केवल यहीं तक सीमित न रखे। आप अपने खेल के स्तर को इतना ऊँचा उठाएं कि भविष्य में राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल करें।
प्रतियोगिता के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिता के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से बैडमिंटन और ताइक्वांडो के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों की फुर्ती, तकनीक और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा, “बैडमिंटन में खिलाड़ियों का कोर्ट कवरेज और ताइक्वांडो में उनकी किक्स और डिफेंस अद्भुत थे। यह दर्शाता है कि हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने की पूरी क्षमता है। आगे उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी और डीएसए को निर्देश दिए कि उभरती हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए आधुनिक कोचिंग और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित किया जाए, ताकि खिलाड़ियों कोई असुविधा न हो। इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएसए के अधिकारी व सदस्य एवं संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला जापान का प्रतिनिधिमण्डल, राज्य में अतिरिक्त निवेश के लिए की चर्चा।

rktvnews

डॉ. दिनेश दास ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी का हर सपना साकार करने के लिए हम संकल्पित हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान

rktvnews

एनएसएस इकाई द्वारा चौथे दिनस्वच्छता,रक्तदान हेतु प्रभातफेरी निकाली और किया नुक्कड़ नाटक।

rktvnews

जिला गंगा समिति एवं वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment