
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)17 सितंबर।स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अवसर पर आज 17 सितम्बर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में दीप प्रज्जवलित कर स्वच्छता ही सेवा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि महात्मा गाँधी के मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने एवं स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को प्रकट करने के उद्देश्य से वर्ष 2017 से ही स्वच्छता ही सेवा पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा का थीम स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता है तथा इसका आयोजन दिनांक 17 सितम्बर 2024 से दिनांक 02 अक्टूबर 2024 तक किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से स्वच्छता की भागीदारी से जन-जागरूकता, स्वच्छ भारत सांस्कृतिक उत्सव, संपूर्ण स्वच्छता अंतर्गत व्यापक स्तर पर कचरा मुक्ति अभियान का संचालन, स्वच्छता लक्षित इकाईयों को चिहिन्त कर स्वच्छ बनाने, सफाई मित्र, सुरक्षा शिविर इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जीविका के समुदाय आधारित संगठनों में जीविका आधारित स्वच्छता संवाद का आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्वच्छता श्रमदान, हस्ताक्षर अभियान, जीविका दीदियों एवं स्थानीय स्वच्छता चैंपियन द्वारा स्वच्छता संबंधी कार्यों का अनुभव साझा करना, स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ का आयोजन इत्यादि कार्यक्रम किया जायेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत संबंधित लाभुकों को दिए गए प्रतीकात्मक चाबी।
1. बक्सर प्रखंड के दलसागर पंचायत अंतर्गत धर्मावती देवी
2. चौसा प्रखंड के पवनी पंचायत अंतर्गत सावित्री देवी
3. इटाढी प्रखंड के उनवाँस पंचायत अंतर्गत बिन्दु देवी
4. राजपुर प्रखंड के सिकठी पंचायत अंतर्गत धनजी चौधरी
5. डुमराँव प्रखंड के छतनवार पंचायत अंतर्गत लालती देवी
6. ब्रह्मपुर प्रखंड के योगियाँ पंचायत अंतर्गत चिंता देवी
7. नावानगर प्रखंड के बराँव पंचायत अंतर्गत युनूस
8. सिमरी प्रखंड के गंगौली पंचायत अंतर्गत लीलावती देवी
9. चौगाई प्रखंड के चौगाई पंचायत अंतर्गत पुजा देवी
10. केसठ प्रखंड के केसठ पंचायत अंतर्गत मानसा कुमारी एवं
11. चक्की प्रखंड के अरक पंचायत अंतर्गत कमलेश चौधरी
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत संबंधित लाभुकों को दिए गए स्वीकृति पत्र।
1. बक्सर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत अंतर्गत जनार्दन राजभर
2. चौसा प्रखंड के पवनी पंचायत अंतर्गत चाँद मुनी देवी
3. इटाढी प्रखंड के उनवाँस पंचायत अंतर्गत उपेन्द्र चौहान
4. राजपुर प्रखंड के बन्नी पंचायत अंतर्गत चन्दन कुमार
5. डुमराँव प्रखंड के छतनवार पंचायत अंतर्गत लक्ष्मी देवी
6. ब्रह्मपुर प्रखंड के योगियाँ पंचायत अंतर्गत धनवती देवी
7. नावानगर प्रखंड के सिकरौल पंचायत अंतर्गत मीना देवी
8. सिमरी प्रखंड के गंगौली पंचायत अंतर्गत रेनू देवी
9. चौगाई प्रखंड के मुरार पंचायत अंतर्गत मीना देवी
10. केसठ प्रखंड के केसठ पंचायत अंतर्गत पूनम देवी एवं
11. चक्की प्रखंड के अरक पंचायत अंतर्गत कन्हैया यादव है।
