RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर बड़हरा विधायक द्वारा वृहत सदस्यता अभियान चला सैकड़ो लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया गया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 सितंबर से 17 सितम्बर तक विशेष सप्ताह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लगातार बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो मे सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है,जिसमे महिला,पुरूष सहित सभी मुस्लिम समुदाय के लोग पार्टी की सदस्यता बढ चढ कर ले रहे है।
17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से 02 अक्टुबर गाँधी जयंती तक भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर सोमवार को बड़हरा विधायक द्वारा कोईलवर प्रखंड के सोनघटा और पचैना राजपुताना शक्तिकेन्द्रो पर शिविर लगा कर वृहत रूप से आँनलाइन और आँफलाईन दोनो तरीको से लोगो को सदस्यता दिलाया गया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश का विकास हो रहा है। सबका साथ,सबका विकास हो रहा है। आयुष्मान योजना से दस लाख तक का ईलाज मुफ्त मे सरकार द्वारा दिया जा रहा है।किसानो के लिए सम्मान योजना के तहत छह हजार रूपए दिया जा रहा है।
आर के सिंह के स़ासद काल मे जिला का चतुर्मुखी विकास हुआ है।बिजली की कोई समस्या नही होती थी,लेकिन आज की स्थिति बदल गया है। कल प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप मे हम मनाएँगे। बड़हरा विधानसभा मे सदस्यता बहुत तेजी से चल रहा है। मुस्लिम महिला और पुरूष भी पार्टी ककी सदस्यता लेने के लिए उत्सुक है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता सह प्रभारी वंदना राजवंशी ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही कि बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे पूरे विधानसभा के सभी गाँवो मे सदस्यता अभियान चल रहा है। लगातार हमलोग क्षेत्र मे प्रवास कर दलित,किसान,युवा और महिलाओं को कार्यकताओ के माध्यम से पार्टी का सदस्य बना रहे है।सभी लोग अपनी इच्छा से सदस्यता ग्रहण कर रहे है।
जिला मीडिया प्रमुख ने सदस्यता लेने के तरीको को विस्तार से बताया, जिसे लोगो ने अपने मोबाइल से पार्टी की सदस्यता प्राप्त की।
कार्यक्रम मे कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, कुमार गौतम,धर्मवीर सिंह,रघुवीर सिंह,ब्रजेश सिंह,बबली सिंह,विनोद सिंह,सरोज पासवान, पंचा बिन्द,सियाराम यादव,कुश सिंह,हरेराम सिंह,सुरेन्द्र यादव,विरेन्द्र यादव,मुकेश कहार,बबलू ठाकुर सहित सैकड़ो ग्रामीण जनता शामिल थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:हम विरासत से विकास की ओर बढ़ रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

खूब रोता मन..! : डा सुनीता सिंह “सुधा “

rktvnews

भोपाल:हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल

rktvnews

चतरा वुड क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई के शिल्पकारों हेतु 25 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

26 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment