RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

खूब रोता मन..! : डा सुनीता सिंह “सुधा “

खूब रोता मन..!

कभी जब याद तुम आते,
दृगों को घेर लेते घन ।
अकेले में छुपाकर तन,
सिसकता खूब रोता मन ।।

न कुछ अच्छा लगे जी में,
उदासी का रहे पहरा ।
तुम्हारी पीर अंतर् में,
चलाए तीर अब गहरा ।।

गए जब छोड़ प्रिय तब से,
लगे बैरी सरिस सावन।
कभी जब याद तुम आते,
दृगों को घेर लेते घन ।।

रखा इक बोझ सीने पर,
दिया हूँ जोर जीने में ।
हँसी को कैद कर अधरों
लगा हूँ दर्द पीने में ।।

लिए मैं भार साँसों का,
रहा ढोता यहाँ जीवन ।
कभी जब याद तुम आते,
दृगों को घेर लेते घन।।

कहीं अब खो गई धड़कन,
किया दिल को बहुत पत्थर ।
चला कोई नहीं जादू,
गए अरमान भीतर मर ।।

घिरा निशिदिन अँधेरे में,
भटकता ही रहा वन-वन ।
कभी जब याद तुम आते,
दृगों को घेर लेते घन ।।

रचना- डा. सुनीता सिंह’सुधा'(वाराणसी)

Related posts

रायपुर : मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्वास्थ्य कर्मियों एवं अतिथि शिक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

भाजपा की शाहपुर विधानसभा के बिहिया पूर्वी ,शाहपुर पूर्वी और बिहिया नगर मंडलो की कार्यसमिति बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का सोहरा व नरगदा पंचायत का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का सीधा प्रसारण YouTube एवं Facebook पर

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर पर जनहित में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

बदल रहा है बिहार उद्योग के मामले में बिहार में हो रहा सैकड़ों फैक्ट्रियों का निर्माण: उद्योगपति अजय सिंह

rktvnews

Leave a Comment