RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने हरियाणा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा अपने किसानों के अथक परिश्रम, सैनिकों के अतुलनीय पराक्रम, और युवाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों के माध्यम से सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि हरियाणा विकास के पथ पर निरंतर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा

‘हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को बहुत-बहुत बधाई। यह ऐतिहासिक धरती हमारे किसान भाई-बहनों के अथक परिश्रम, जवानों के अतुलनीय पराक्रम और युवाओं के अद्भुत प्रदर्शन से देशभर के लिए एक मिसाल रही है। प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे इस प्रदेश के विशेष अवसर पर मैं हर किसी की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।’

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवकार महामंत्र दिवस का उद्घाटन किया।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने 2009 बैच की आईएएस आर. गजलक्ष्मी को लगाया भिवानी-महेंद्रगढ़ लोस का सामान्य पर्यवेक्षक ।

rktvnews

राजस्थान:1 मार्च से अब तक अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री की जब्ती का आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के पास।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 7 फरवरी को कर्नाटक में रानीबेन्नूर का दौरा करेंगे।

rktvnews

देवघर:झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment