RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आइसा ने जीरो माइल स्तिथ अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास का किया निरीक्षण।

छात्रावास में जरूरी सुविधाओं का अभाव।

जिला कल्याण पदाधिकारी से मिल दिया ज्ञापन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 सितंबर।छात्र संगठन आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंस एसोसिएशन) एक प्रतिनिधि मंडल जीरो माइल स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास में जाकर निरीक्षण किया और पाया कि वहां पर रह रहे छात्रों को सुविधा के नाम पर कुछ नहीं हैं। छात्रावास के पूरे कैंपस में लगभग 2 महीने से पूरा जल लगा हुआ हैं , उसमे जाने के लिए रास्ता तक नहीं हैं। मजबूरन छात्र पानी प्रवेश कर छात्रावास में जाते हैं या छात्रावास से बाहर किसी भी काम के लिए जाना पड़ता हैं। कैंपस में प्रकाश का भी घोर अभाव हैं, एक भी लाइट नहीं लगा हुआ है।प्रत्येक दिन छात्रावास में विषैले सांप और बिच्छू निकलते हैं, अगर किसी छात्र को कांट ले तो इसके जिम्मेवार कौन होगा। छात्रों के माध्यम से ही पाता चला की उसमें एक पुस्तकालय भी हैं लेकिन अफसोस की बात की उसमें ना ही लाइट , ना ही पंखा और छात्रों के पढ़ने के लिए एक भी किसी भी प्रकार का किताब नहीं हैं।
छात्र संगठन आइसा का एक प्रतिनिधि मंडल इन सभी असुविधाओं को गंभीरता से लेते हुए आज भोजपुर जिला कल्याण पदाधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौंपा और उनको एक निश्चित समय सीमा दिया गया।संगठन ने बताया की अगर समय सीमा के अंदर सभी मुद्दों को हल नहीं किया गया तो आइसा एक बड़े आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ेगी।

निम्नलिखित मांगे थी

1. जेनेटर को संचालित करने के लिए पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था कराया जाए!
2. छात्रावास में स्थाई पानी निकासी की व्यस्था किया जाए!
3. छात्रावास में रोड़ का निर्माण कराई जाए!
4. कैंपस के अंदर लाईट की व्यस्था किया जाए!
5. कैंपस में CCTV कैमरा की व्यवस्था किया जाए!
6. लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए समुचित व्यवस्था जैसे – सिलेबस की किताब, महापुरुषों पर आधारित किताब, पंखा और लाईट की व्यवस्था किया जाए!
7. कैंपस में WIFI की छमता में बढ़ोतरी के साथ व्यवस्था किया जाए !
8. सभी रूम और शौचालय की मरम्मत किया जाए!
9. 4 माह का बकाया राशन अतिशीघ्र छात्रावासियों को प्रबंध कराया जाए!
प्रतिनिधि मंडल में आइसा भोजपुर जिला अध्यक्ष सुशील यादव, जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद, सुधीर कुमार,जैन कॉलेज अध्यक्ष चंदन दास, sb कॉलेज अध्यक्ष साहिल अरोड़ा, अंकित राज, सत्य प्रकाश, मृत्युंजय कुमार, राहुल कुमार , नवीन कुमार शामिल थे।

Related posts

आरआईएनएल ने ग्राहक बैठक 2023 का आयोजन किया।

rktvnews

दरभंगा:प्रशिक्षण केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण,शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है-डीएम

rktvnews

छत्तीसगढ़ : फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

rktvnews

तरारी विधानसभा के सभी उच्च विद्यालयों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में बुनियादी सुविधा बहाल करने में आयेगी तेजी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

बिहार:भोजपुर: राजेंद्र गुप्ता बने ओवैसी चेतना समिति भोजपुर के जिला अध्यक्ष।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में ‘विश्व ध्यान दिवस’ समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment