
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 सितंबर।आज बिहार राज्य उम्मीदवार अनुसेवक संघ गोप गुट जिला शाखा भोजपुर की बैठक नहर कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता उमेश तिवारी, संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया।बैठक में कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन,उम्मीदवार अनुसेवक संघ के वरीय नेता, बृज बिहारी सिंह और लक्ष्मी नारायण ठाकुर, सहित पूरे भोजपुर से उम्मीदवार साथी उपस्थित हुए।उपस्थित उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए सुमन ने कहा कि जिला स्थापना के द्वारा जो उम्मीदवारों के साथ किया गया है वह रोजी-रोटी के साथ और जीवन मरण का सवाल के साथ बहुत ही बड़ा मज़ाक है।
वक्ताओं ने कहा कि 2012 के उम्मीदवारों के पैनल पर ऑनलाइन आवेदन के लिए विज्ञापन निकाला गया,जो कर्मचारी चयन आयोग पटना के द्वारा online आवेदन पत्र 2023 में किया गया।भोजपुर में भी सभी उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए जिला स्थापना के उम्मीदवारों के फाइल करने वाले सहायक से बातचीत करना चाहते थे तो स्पस्ट नहीं बात करते थे, ये स्पस्ट नहीं हुआ कि किस कोटि में कितना नियुक्ती हैं, कोई लिस्ट जिला स्थापना से प्रकाशित नहीं किया गया
पूरे भोजपुर के उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया, जिसमें कुछ उम्मीदवारों का उम्र भी अधिक हो गया है,स्थिति तब और चिंता जनक हो गया जब 15.9.24 के परीक्षा की तिथि प्रकाशित हो गई। वक्ताओं ने कहा की जब उम्मीदवारों ने अपना एडमिट कार्ड के लिए वेबसाइट पर देखा तो उनके नाम का एडमिट कार्ड ईशू नहीं हुआ, सभी लोग जिला स्थापना से सम्पर्क किया तो आज शाम 3pm में स्वीकृत आवेदन का लिस्ट जारी किया गया, जिसमें केवल और केवल ओबीसी, ebc, और महिला से एक नाम कुल 98 उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकृत कर जिला प्रशासन के द्वारा कर्मचारी चयन आयोग पटना को भेजा गया था, बाकी समान्य, कोटि, और sc,एसटी की उम्मीदवारों का आवेदन किस कारण से स्वीकृत किया गया, इसका लिस्ट आज तक प्रकाशित नहीं किया गया, जो स्थापना के सहायक पर गंभीर आरोप लगाया गया, कि आज तक वे सभी उम्मीदवारों को बरगलाने का काम किये हैं, इससे स्पस्ट होता है जिला स्थापना द्वारा उम्मीदवारों के साथ जीवन मरण, रोजी-रोटी के साथ नाइंसाफी किया गया, वैसे लिपिक को तत्काल स्थानांतरित किया जाए और कोटि लिस्ट जारी किया जाए और वंचित उम्मीदवार साथियों को भी न्याय,दिया जाए, नहीं तो पूरे भोजपुर के उम्मीदवारों ने कहा कि अगर जिला प्रशासन के द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया तो हम सभी उम्मीदवार न्यायालय के सरण में जाने के लिए बाध्य होंगे, जिसका सारा जवाबदेही जिला स्थापना के सहायक और पदाधिकारी की है, आज के बैठक में शंभू प्रसाद,कमलेश सिंह, मनोज यादव, महेंद्र ठाकुर,अनिल शर्मा, मनोज ठाकुर धरम देव दास शोम लता, सावित्री मंजू सिंह, सुषम लता, रामा कांत, वकील समीर, पोख राज, सत्येंद्र ठाकुर, सुनील ,रामलाल कामेश्वर राम रमेश राम, फ्लेवर कुमार उमेश कुमार, रंजन यादव, भिकारी राम, रवि, प्रमोद, सत्यदेव, रामानुज, अरविंद, उमा शंकर, ध्रुव, संतोष, मोहन लाल ठाकुर बाल भगवान हृदया नंद, रवि शंकर, विनय पांडे, अजित, शिव तिवारी, रमाकांत ठाकुर कृष्ण कुमार, सहित अन्य साथियो ने स्पस्ट अपने संबोधन में कहा कि जिला स्थापना द्वारा किया गया कार्य ठीक नहीं है, सभी उपस्थित उम्मीदवारों ने 15 सदस्यों का चयन किया गया जो आगे नेतृत्व करेगे, जो इस प्रकार हैं उमेश कुमार तिवारी, राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, रामानंद ठाकुर, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार राम धर्म देव दास, सत्येंद्र ठाकुर, मंजू सिंह, शंभू नाथ प्रसाद ग़ौर, कर्मेन्द् सिंह, अनिल कुमार शर्मा, हरेंद्र कुमार, और संरक्षक बृज बिहारी सिंह, लक्ष्मी नारायण ठाकुर, सुरेंद्र तिवारी, को सर्व सम्मति से उपस्थित उम्मीदवारों ने नाम का प्रस्ताव रखा जो सर्व सम्मति से पारित किया गया।
