RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के पवित्र खरना अनुष्ठान पर शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महापर्व छठ के दौरान मनाए जाने वाले एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान ‘खरना’ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन पर्व से जुड़े कठिन व्रत और अनुष्ठानों का पालन करने वाले सभी लोगों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मोदी ने इस अवसर पर छठी मइया को समर्पित एक भक्तिमय गीत भी साझा किया।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा

“आप सभी को महापर्व छठ की खरना पूजा की असीम शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को सादर नमन! श्रद्धा और संयम के प्रतीक इस पावन अवसर पर गुड़ से तैयार खीर के साथ ही सात्विक प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा रही है। मेरी कामना है कि इस अनुष्ठान पर छठी मइया हर किसी को अपना आशीर्वाद दें।

https://m.youtube.com/watch?v=fwX2g9jjo1o&pp=0gcJCR4Bo7VqN5tD ”

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर : हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

इंटर डिस्ट्रिक फुटबॉल टूर्नामेंट के ट्रायल के दूसरे दिन 62 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चित्रकूट का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं।

rktvnews

युवा भारतीय महिलाओं की उभरती आकांक्षाएँ।

rktvnews

जयपुर:आरएसआरडीसी की 129 वी बोर्ड बैठक , उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निम्बाहेड़ा-मगंलवाड़ सड़क फोरलेनकरण के लिए 260 करोड़ के लोन को स्वीकृति दी।

rktvnews

Leave a Comment