RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में दिख रही सास- बहुओं की युगलबंदी, गांव समाज के विकास हेतु हो रही मुखर।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)07 मई।सामाजिक रुढिवादिता को तोड़ते हुए गाँव की सगी सास बहु अब घर की चाहरदीवारी से बाहर निकलकर गाँव के विकास के लिए आवाज़ उठा रही है।अपने अधिकार, बच्चों का भविष्य निर्माण एवं गाँव के विकास के लिए सास –बहु की युगलबंदी किसी राजनैतिक मंच पर नहीं बल्कि एक सामाजिक मंच महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित है।महिला संवाद कार्यक्रम में अजीब माहौल है l गाँव की बहु अपने सास के साथ और बेटी अपनी माँ के साथ आई है और सभी के भविष्य निर्माण के लिए सरकार की योजनाओं से मिले लाभ पर सार्थक संवाद , अपनी -अपनी मांग के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु संवाद स्थापित कर रही हैं।महिला संवाद रथ पर प्रदर्शित फिल्मे सरकार की योजनाओं से उन्हें रूबरू करा रही है l लीफलेट और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सन्देश पत्र बिहार में महिला स्वावलंबन के लिए किये जा रहे कार्यों को आलेखित है जो सभी के लिए उपलब्ध कराया गया है।
महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार के निर्देश पर ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका के ग्राम संगठनो द्वारा पिछले 18 अप्रैल से जारी है।जहाँ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से मिले लाभ एवं लाभ लेने की प्रक्रिया पर मंथन एवं अन्य योजनाओं के लिए मांग के साथ ही इच्छाएं एवं आकांक्षाएं गाँव की महिलाओं एवं बेटियों द्वारा दर्ज कराई जा रही है।
लखीसराय जिला के सात में से 5 प्रखंड हलसी, रामगढ़ चौक, सूर्यगढ़ा , चानन एवं लखीसराय सदर में महिला संवाद 18 अप्रैल से प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह देखने को मिल रही है कि हर उम्र की महिलाएं , हर तबके की महिलाएं , हर संप्रदाय की महिलाएं अपने गाँव –समाज में हुए विकास को परिलक्षित कर रही हैं l महिला संवाद कार्यक्रम में गाँव की महिलाएं ग्रामीण समाज की पर्दा प्रथा से बाहर निकलकर अपनी घर की बुजुर्ग महिला सदस्य या फिर अपने सास-ननद के साथ आकर अपनी बात रह रही हैं।
लखीसराय जिला अंतर्गत सूर्यगढ़ा प्रखंड के पहाडपुर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रतिमा देवी ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं को घर से बाहर निकलकर स्वावलंबी बनने की आज़ादी मिली है।गाँव की महिलाएं अब सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान चला रही है।इस अभियान से सफलता भी मिल रही है।प्रतिमा देवी ने भी वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग की है। बी.ए की छात्रा राजनंदिनी ने महिला संवाद कायक्रम के जरिये लिंगभेद समाप्त करने की मांग रखी है।उसने कहा कि अब बेटा-बेटी को सामान अवसर देते हुए उन्हें समान शिक्षा देने के लिए किये जा रहे कार्यों को गति देनी होगी।राजनंदिनी समेत कई छात्राओं ने किरण पुर पंचायत में डिग्री कॉलेज की मांग की है।सूर्यगढ़ा के किरणपुर पंचायत की माला देवी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर हमारे घर में शौचालय है और राशन भी मिल रहा है।कमोवेश सभी प्रखंडो में महिलाएं इसी तरह अपनी भावनाओ को प्रकट करते हुए महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए अन्य विकासात्मक योजनाओं को शुरू करने के लिए भी उम्मीद जता रही हैं।
बुधवार को लखीसराय सदर में वीणा ग्राम संगठन द्वारा दामोदरपुर गाँव में एवं कलश ग्राम संगठन द्वारा महिसोना गाँव में , रामगढ चौक में गंगा ग्राम संगठन दवारा नंदनामा गाँव में एवं महिमा ग्राम संगठन दवारा सरमा गाँव में , सूर्यगढ़ा में संगम ग्राम संगठन द्वारा किरणपुर एवं गोपी ग्राम संगठन द्वारा अवगिल रामपुर गाँव में , हलसी में सिद्धनाथ ग्राम संगठन द्वारा बल्लोपुर गाँव में एवं श्रीशक्ति ग्राम संगठन द्वारा धीरा गाँव में तथा चानन में बहुरानी ग्राम संगठन द्वारा लाखोचक एवं प्रतिज्ञा ग्राम संगठन द्वारा महेशलता गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आज लखीसराय जिला अंतर्गत सूर्यगढ़ा प्रखंड के किरणपुर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार , राज्य परियोजना प्रबंधक , रोजगार , जीविका ने भी शिरकत की । इस कार्यक्रम में उन्होंने संवाद कार्यक्रम के महत्व एवं उद्देश्य के बारे में बताया।उपस्थित महिलाओं एवम छात्राओं को उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ लेने तथा अपनी अपनी इच्छा एवं आकांक्षा सूचीबद्ध कराने हेतु जागरूक किया।

Related posts

भोपाल:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

rktvnews

चतरा में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और शहरी सौंदर्यीकरण की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य।

rktvnews

भोजपुर: राजद ने चलाया गंगहर पंचायत में सदस्यता अभियान।

rktvnews

भोजपुर: एमएलसी महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में माले प्रतिनिधियों का कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

अखंड ज्योति ने नेत्र देखभाल में क्रांति लाने के लिए विजन 2030 किया लॉन्च।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment