RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विशेष सदस्यता अभियान सप्ताह के तहत बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे गीधा मे सैकड़ों लोगो के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक चलने वाला विशेष सदस्यता सप्ताह अभियान के अंतर्गत बुधवार को बड़हरा विधानसभा के कोईलवर उतरी मंडल अंतर्गत गीधा पंचायत शक्तिकेन्द्र पर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाया गया।
विशेष सदस्यता अभियान सप्ताह के तहत बड़हरा विधायक द्वारा मोबाईल से मिस्ड काँल और लिंक द्वारा सैकड़ों लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलवाया गया।
उक्त अवसर पर विधायक ने कहा कि दो सितम्बर से भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 25 सितम्बर तक चलेगा, जिसके तहत मोबाईल और आँफलाईन द्वारा पार्टी का सदस्य बन सकेंगे। बड़हरा विधानसभा मे सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है।इसलिए पार्टी द्वारा 11 से 17 सितम्बर तक एक सप्ताह मे पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बड़हरा विधानसभा में निश्चित रुप से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा और सबसे अधिक सदस्य इस विधानसभा से बनेंगे।
वहीं जिला उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता सह प्रभारी व बड़हरा विधानसभा सदस्यता प्रभारी वंदना राजवंशी ने कार्यकताओ और आम जनता को भाजपा का सदस्य बनने के तरीको को बताया। उन्होने 8800002024 नम्बर पर मिस्ड काँल और नमो एप्प सहित आँफलाईन से भाजपा का सदस्य बनाने के बारे मे विस्तार से बताई।
उक्त अवसर पर सरपंच सोनु पासवान,संजय चौधरी,सन्नी कुमार,भीम कुमार, आकाश कुमार, अनंत देव,रतन साव,रघुवीर सिंह भगत सहित सेकड़ो लोग शामिल हो कर भाजपा के प्राथमिक सदस्यय बने।

Related posts

देवघर:सड़क सुरक्षा शपथ के माध्यम से आमजनों को किया गया जागरूक।

rktvnews

पटना: आदित्य का बिहार सरकार से बड़ा सवाल ,पूछा कब रुकेगा बिहार में दलितों पर अत्याचार ?

rktvnews

नवादा:डीएम ने की आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

“बोल कभी भी व्यर्थ नहीं जाया करते हैं,शब्द शब्द के अपने अपने अर्थ निकल आया करते हैं।”

rktvnews

पबित्रा मार्गेरिटा ने वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ माकपा का 8वां राज्य सम्मेलन 19-20 को विश्रामपुर में।

rktvnews

Leave a Comment