RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 नवंबर।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त भोजपुर की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना के अंतर्गत सोलर लाइटों की स्थापना एवं रखरखाव, पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रगति तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आरटीपीएस सेवाओं के संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। योजनाओं की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता एवं उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई।
उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायती राज विभाग की सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने योजनाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी भोजपुर, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

लातेहार:दुर्गा पूजा के मद्देनजर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया बालूमाथ प्रखंड के पूजा पंडालों का निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान का दौरा- देश के विकास में किसानों और खेती से जुड़ी संस्थाओं का बड़ा योगदान -उपराष्ट्रपति

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

पहलगाम : हमला पाकिस्तान प्रायोजित, लेकिन क्या केंद्र सरकार की नाकामी कुछ कम है?

rktvnews

भोजपुर:जे.पी.मुक्ताकाश मंच पर हुआ योग साधना।

rktvnews

मौजूदा भूराजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत को अगले कुछ वर्षों में ड्रोन विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनना होगा: रक्षा मंत्री का राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन 2026 में वक्तव्य

rktvnews

Leave a Comment