RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने केशोपुर मुक्ति धाम पीसीसी सड़क का किया उदघाटन।

क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल,विधायक का जोर-शोर से किया स्वागत।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)05 जुलाई।शनिवार को बड़हरा के विधायक सह पूर्व मंत्री केशोपुर पहुंच कर 58 लाख की राशी से बना केशोपुर घाट मुक्ति धाम पीसीसी सड़क का विधिवत उदघाटन किया।
बड़हरा विधायक केशोपुर में नारियल फोड़कर और फीटा काट कर केशोपुर मुक्ति धाम पथ का उदघाटन किए। केशोपुर पहुंचते ही सैकड़ो जनता द्वारा ढोल बाजे ,फूल माला एवं अंगवस्त्र के साथ विधायक का स्वागत किया गया।इस दौरान विभिन्न नारे भी लगाए गए।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केशोपुर मुक्ति धाम मार्ग जर्जर हो चुका था,जनता की मांग और अंतिम संस्कार में जाने वाले लोगो को पीड़ा देखते हुए केशोपुर पुल से मुक्तिधाम तक पीससी सड़क का निर्माण करवाया। सड़क उच्च गुणवत्ता का बना है और क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।। उन्होने आगे कहा कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र मे विकास चारो तरफ हो रहा है। मैं लगातार बड़हरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करता आ रहा हूँ।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद क्षेत्र मे लगातार विकास होता रहा है। मै अपना पूरा जीवन बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के लिए समर्पित कर दिया हूँ।क्षेत्र की समस्या मेरी समस्या है और उसका निदान करना भी मेरा कर्तव्य है। आज क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़को का निर्माण हो रहा है।यह कोई बोलने की बात नही है,देखने वाली बात है।जो लोग कहते है कि विकास नही हुआ है तो उनसे पूछना चाहता हूँ कि आरा से अपने गाँव पहुंचने मे कितना समय लगता है। आज सभी गाँव की सड़के मुख्य मार्ग से जुड़ गया है। बिहार मे नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार सर्वस्व विकास कर रही है। आज बिहार में विकास और सुशासन का सरकार है।
उन्होने कहा कि जलने वालो को जलने दिजिए, मै विकास करता रहूँगा।
उन्होने कहा कि मुक्ति धाम स्थल पर तीन लाख की राशी से शेड भी मेरे द्वारा बनवाया गया है।
कार्यक्रम में बड़हरा प्रखंड पदाधिकारी मोहित भारद्वाज, राजस्व पदाधिकारी नवनीत सिन्हा,बड़हरा बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय,धनंजय तिवारी, संजय कुमार सिंह,रामायण सिंह,धीरज सिंह,जितेन्द्र तिवारी, संतोष संटु,चंद्रकांत सिंह,पलधारी सिंह,नारद बिंद,दिनेश सिंह,मिथलेश पासवान, रंजीत गुप्ता,टुनटुन बिंद,हरेराम बिंद,निखिल राम,अजय सिंह,सिद्धनाथ सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,नीरज सिंह,रामबाबू पासवान, साधुशरण सिंह,सतीराम यादव,लालजी राय,रघुवीर सिंह,सन्नी सिंह,राजबली यादव,आदित्य नारायण पाठक ,दीपु सिंह,पवन सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Related posts

‘मैं दिल तुम धड़कन’ की अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार ने साझा किए अपने ऑन-स्क्रीन मां बनने के अनुभव।

rktvnews

मुख्यमंत्री द्वारा “अभियान बसेरा” के तहत पर्चा वितरण।

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा से भाकपा माले प्रत्याशी कॉ मदन सिंह का प्रचार अभियान तेज।

rktvnews

दूरसंचार विभाग अपनी तरह की पहली पहल के तहत “टेलीकॉम डिज़ाइन सहयोग स्प्रिंट” से जुड़े 15 स्टार्ट-अप और शिक्षा जगत को एक मंच पर लाया।

rktvnews

पटना:मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न : मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

rktvnews

बक्सर:मतदाता जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment