RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और जापान के बीच खेले गए फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

रांची/झारखंड 06 नवंबर।जब टीम इंडिया चैंपियन हो तो इसका जश्न मनाने से भला पीछे कोई कैसे रह सकता है। मरंङ गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची में रविवार की रात कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था- वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और जापान के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का। इस महामुकाबले में भारत ने जापान पर चार-शून्य से शानदार जीत दर्ज की तो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का चेहरा खुशियों से खिल उठा। उन्होंने टीम इंडिया को विनिंग ट्रॉफी और खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। उन्होंने भारतीय टीम को शानदार खेल और चैंपियन बनने के लिए बधाई दी।

पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे

वैसे भी जब हॉकी की बात हो तो इसका उत्साह खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलता है। मुख्यमंत्री ने भी भारत और जापान के बीच खेले गए फाइनल मैच का पूरा आनंद लिया। वे पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का लगातार उत्साह बढ़ाते रहे। मुख्यमंत्री ने मैच शुरू होने के पहले एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ पूरे स्टेडियम का भ्रमण कर हज़ारों दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, अपने पंचायत और जिले के विकास कार्यों पर की चर्चा।

rktvnews

सवर्ण आबादी का लगभग 25% गरीबी में कर रहा जीवन यापन!

rktvnews

54वें आईएफएफई में ‘बेस्ट डेब्यू फीचर फिल्म ऑफ डायरेक्टर अवॉर्ड’ की दौड़ में सात फिल्में।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने दिए सभी पंचायतों में सघन वृक्षारोपण हेतु निर्देश।

rktvnews

उत्तर भारत की पहली नदी कायाकल्प परियोजना देविका पूरी होने के निकट है, इसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्‍वयं लॉन्च किया था: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

आगामी लोकसभा 2024 के निमित्त जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्ट्रिक इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment