
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 सितंबर।आज 2 सितंबर से 06 सितंबर तक चल रहे एनपीएस यूपीएस रद्द करो, पुराना पेंशन लागू करो को लेकर राष्ट्र व्यापी काला सप्ताह दिवस पर केंद्रीय कर्मियों और राज्य सरकारों के कर्मचारियों ने काला पट्टी लगाकर कार्यालयों में कार्य किया।
कार्यक्रम के समापन दिवस पर भोजपुर के कर्मचारियों ने आरा प्रखंड के परिसर में सप्ताहिक काला दिवस का समापन समारोह मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानन्द सिंह जिला अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर ने किया, संचालन श्रीमन नारायण शर्मा महासचिव भूमि सुधार कर्मचारी संघ बिहार ने किया।उपस्थित विभिन्न संघ महासंघ, ट्रेड यूनियन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव उमेश कुमार सुमन कर्मचारी महासंघ गोप गुट बिहार ने न्यू पेंशन योजना एनपीएस,यूपीएस के बारे में जानकारी दी,बताया की एनपीएस का नाम बदलकर यूपीएस को केन्द्र सरकार केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को लागू करना चाहती है, जबकि एनपीएस यूपीएस में कोई अन्तर नहीं है, यूपीएस में कर्मचारियों को टर्म और condition भी लागू होगा जिसे सभी कर्मियों को शर्त मानना होगा।पुराना पेंशन में कोई शर्त नहीं है, पुराना पेंशन कर्मियों के सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन यापन का सहारा है। एनपीएस यूपीएस में फिक्स पेंशन है कोई महंगाई भत्ता नहीं कभी नहीं जुड़ेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय कुमार सिंह जिला सचिव राजस्व कर्मचारी संघ भोजपुर ने कहा कि हम सभी केंद्र और राज्य के कर्मीयो को केवल और केवल पुराना पेंशन चाहिये, दूसरा कोई पेंशन स्वीकार नहीं होगा।सभी कर्मचारी एक साथ पुराना पेंशन के लिए लगातार आंदोलन चलाते रहेंगे, कार्यक्रम को रवि चौधरी, प्रधान सहायक अंचल आरा, शिव जी राम जिला सचिव चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ भोजपुर, रघुवंश मणि महासचिव बिहार पंचायत रोजगार सेवक संघ बिहार, स्वास्थ्य विभाग आरा के कर्मी सहित अन्य कर्मी ने संबोधित किया।
