RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार दिवस 2025:मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पवेलियन का भव्य उद्घाटन।

तीन नई योजनाओं के साथ आपदा प्रबंधन में बिहार की नई पहल।

मनोरंजन के साथ जागरूकता: BSDMA पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)22 मार्च।बिहार दिवस 2025 के शुभ अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) के पवेलियन का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा गांधी मैदान, पटना में किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत, सदस्य कौशल किशोर मिश्र, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं सम्राट चौधरी सहित प्राधिकरण सचिव मो. वारिस खान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनहित में तीन प्रमुख योजनाओं की शुरुआत की:

मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन मेगा क्विज – राज्य के विद्यार्थियों और युवाओं में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु।

मुख्यमंत्री राजमिस्त्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण अभियान – निर्माण क्षेत्र में कार्यरत राजमिस्त्रियों को भूकंप-रोधी निर्माण तकनीक की ट्रेनिंग देने हेतु।

मुख्यमंत्री अंतरिक्ष आपदा पूर्वानुमान अभियान – उपग्रह तकनीक के माध्यम से संभावित आपदाओं का पूर्वानुमान एवं प्रभावी आपदा न्यूनीकरण हेतु।

पवेलियन में विभिन्न प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विभिन्न हितधारकों के सहयोग से एक अनूठी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन को आपदाओं से बचाव एवं प्रबंधन की जानकारी प्रदान की जा रही है। इस पवेलियन में IIT-Patna, बिहार मौसम सेवा केंद्र (BMSK), अंतरिक्ष उपयोग केंद्र- इसरो (SAC-ISRO), TISS, UNDP, TCS, NSDC, NDRF, SDRF, GPSVS, दोस्ताना सफर, SEEDS, उत्कर्ष एक पहल, SOTTO, VOLTRON AR/VR GAME STUDIO, बिहार अग्निशमन सेवा जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के माध्यम से आपदा से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
पवेलियन में अस्पताल अग्नि सुरक्षा मॉडल एवं मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के स्टॉल के माध्यम से राज्य में प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे अभिनव कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।

मनोरंजन के साथ आपदा से बचाव की जागरूकता

पवेलियन में नुक्कड़ नाटक, पपेट शो एवं जोकर शो के माध्यम से बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी मनोरंजक तरीके से दी जा रही है। इसके अलावा, ड्रोन प्रदर्शनी, AR/VR तकनीक आधारित जागरूकता कार्यक्रम और दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, “आपदा से सतर्कता, सुरक्षा की गारंटी” की प्रतिबद्धता के साथ इस बिहार दिवस पर नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु पूरी तरह तत्पर है।

Related posts

हेल्थ इंस्टिच्युट में आयोजित तीन दिवसीय वैज्ञानिक-कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिए विचार।

rktvnews

मध्यप्रदेश में गूगल करेगा आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश।

rktvnews

भोजपुर:एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रेड रिबन रन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्र का गौरव अवॉर्ड से सम्मनित होने पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी को सीनेट सदस्य ने दी बधाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश में ड्रग्स के डिटेक्शन, नेटवर्क का विनाश, दोषियों के डिटेंशन और नशे की लत के शिकार लोगों के पुनर्वास के माध्यम से नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है:अमित शाह

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, कहा जनवरी में चतरा बाईपास रोड का होगा शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment