RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

देवघर:उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)02 अप्रैल। बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के उन प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिन्होंने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में रांची को पराजित कर विजेता ट्रॉफी को अपने नाम किया।
इसके अलावा मुलाकात के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आगे उन्होंने खिलाड़ियों के साथ उनके अनुभवों पर चर्चा की और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करता है। साथ ही उपायुक्त ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जिले में खेल की दिशा को और बेहतर बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खिलाड़ियों की सफलता से प्रेरित होकर जिले के अन्य युवा भी खेलों के प्रति सजक और समर्पित होंगे।
इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, संबंधित अधिकारी व क्रिकेट संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

मुजफ्फरपुर में ₹85.03 करोड़ की लागत से ओसम डेयरी लगाएगी इकाई; 200 से अधिक रोजगार होंगे सृजित।

rktvnews

जयपुर:राजीविका एवं मंजरी फाउंडेशन के बीच एमओयू –महिला संचालित ग्रामीण उद्यमों के सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज को किया ऑफिस स्पेस आबंटित : नवा रायपुर को देश का अगला आईटी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:ऐसे सुप्रीम कोर्ट की क्षय हो!

rktvnews

बिहार: भोजपुर:उपचुनाव में सभी चार सीटों पर होगी इंडिया गठबंधन की जीत: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

हरित भविष्य को सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक क्वांटम-प्रौद्योगिकी समर्थित हरित हाइड्रोजन उत्पादन का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment