RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मुनिसुब्रतनाथ मंदिर में यक्ष एवं यक्षिणी के दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर निकली घटयात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर। शहर के (बड़ी मठिया) महावीर टोला स्थित भगवान मुनिसुब्रतनाथ मंदिर में शनिवार को यक्ष एवं यक्षिणी की दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ घटयात्रा निकालकर किया गया। इस महामहोत्सव में हस्तिनापुर से पधारे विधानाचार्य पं नरेश कुमार जैन शास्त्री, पं गुलाब चंद शास्त्री, आरा एवं जबलपुर से पधारे पं शुभम राज जैन के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि प्रातः समय में बड़ी संख्या में महिलाएं घटयात्रा में सम्मिलित हुई। तत्पश्चात् ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन के बाद भव्य पंचामृत जिनाभिषेक एवं श्री मुनिसुब्रतनाथ विधान संपन्न हुआ। संध्या समय में मंगल आरती व भजन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष रीना जैन, संयुक्त सचिव बिभु जैन, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र चंद्र जैन, मंदिर संयोजक महेन्द्र किशोर जैन, अमूल बंसल, मिथिलेश कुमार जैन, आकाश जैन, मंजुला जैन, अर्चना जैन, रितु जैन, रेणु जैन, मीनू जैन, चंद्राभ जैन, सविनय जैन, अनिल जैन, राजेश प्रसाद जैन, मनोज जैन, अखिलेश कुमार जैन, बिमलेश जैन, रौशन जैन के साथ सैकड़ो की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं की भूमिका अहम रही।

Related posts

चतरा के ऐतिहासिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण : उपायुक्त

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तरीय परामर्श समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगो की दर्दनाक मौत पर सांसद सुदामा प्रसाद ने जताया दुख,पहुंचे सदर अस्पताल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:संयुक्त किसान मोर्चा,केंद्रीय श्रम संगठन,खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर देशव्यापी चेतावनी प्रदर्शन दिवस के तहत जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment