RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:फाइलेरिया मुक्त पंचायत विषय पर कार्यशाला आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त। शुक्रवार को जन प्रतिनिधियों के सहयोग से ही किसी भी पंचायत को विकसित किया जा सकता है। जबतक पंचायत के जन प्रतिनिधि का सहयोग नहीं मिलेगा तबतक किसी भी सरकारी योजनाओं को सौ फीसदी सफलता नहीं मिलेगी।इसके लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग के साथ साथ पीरामल फाउंडेशन पूरा सहयोग कर रहा है। जहां तक फाइलेरिया रोग की बात है भोजपुर जिले में लगभग 80 प्रतिशत लोग इस बीमारी से ग्रसित है। ऐसी स्थिति में यह जरूरी है कि फाइलेरिया की दवा जरूर खाएं। इसके लिए जिले की आशा को प्रशिक्षण देकर सभी लोगों को अपने सामने दवा खिलाया जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को भोजपुर के उप विकास पदाधिकारी विक्रम वीरकर ने फाइलेरिया मुक्त पंचायत कार्यक्रम में दी। कार्यक्रम का संचालन पीरामल फाउंडेशन के डीएल सोमनाथ ओझा ने किया। साथ ही पीपीटी के माध्यम से फाइलेरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डीडीसी ने बताया कि आज जिले के मुखिया के सहयोग से ही कई पंचायतों के विकास काफी तेजी आयी है। नीति आयोग के तहत जिले के शाहपुर, बिहियां और संदेश का रैकिंग पूरे देश में काफी ऊपर आया है। इसके लिए निश्चित रूप से उक्त पंचायत के जन प्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं। उन्होंने जिले की दावा पंचायत के मुखिया के कार्यों की सहराहना करते हुए कहा कि इस पंचायत ने हर क्षेत्र में अच्छा कार्य किए है। यही कारण है न सिर्फ देश के बल्कि विदेशों के प्रतिनिधि इस पंचायत में आकर विकास के कार्यों को देख रहे हैं। उप विकास आयुक्त ने बताया कि देश दुनिया में बहुत कुछ अच्छे काम हो रहे हैं। उन कामों को देखने के लिए जन प्रतिनिधियों को वहां भेजकर कामों को देखें और समझ सकें। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में कुछ ऐसे मुखियाओं को चयनीत किया जाएगा है जो अन्य पंचायतों में जाकर वहां के जन प्रतिनिधियों को यह बताएं कि उन्होंने किस तरह से उन्होंने पंचायत को विकसित किया है।
कार्यक्रम में डा. सुमित प्रधान ने बताया कि फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है । अगर इस बीमारी से बचना है तो मेरा आग्रह है कि इस दवा को जरूर खाएं। क्योंकि यह कोई नहीं जानता है कि किसके शरीर में फाइलेरिया के किटाणु हैं।
इस मौके पर डीपीआरओ रवि रंजन ने बताया कि सभी के सहयोग से ही पूरा देश फाइलेरिया से मुक्त होगा। मौके पर एसीएमओ के.एन. सिन्हा ने बताया कि विकसित पंचायत से ही विकसित भारत का निर्माण हो सकता है। ऐसी स्थिति में पूरे देश से फाइलेरिया तभी दूर होगा तब पंचायत के मुखियांओ सहयोग मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि फाइलेरिया की दवा खाली पेट नहीं खाएं। दावा पंचायत की मुखिया सुसुम लता ने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण कई लोग फाइलेरिया से ग्रसित हैं। लेकिन जल्द ही हम सब मिलकर पूरे भोजपुर को फाइलेरिया मुक्त बनाएंगे। इस मौके पर पीरामल फाउंडेशन के डीएल सोमनाथ ओझा, अरविंद कुमार पाठक, हिमांशु कुमार सिंह, स्मृति, शैलेन्द्र सिंह, डा. इंद्रनाथ बनर्जी, पीसीआई से डा पंखुड़ी मिश्रा, प्रियंका जी, अजीत जी, अरविंद जी, जुलेखा जी, रणविजय सिंह, आदि कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पताल में 5 करोड़ दाखिलों को मंजूरी।

rktvnews

बागपत:”एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की अनूठी पहल,पर्यावरण संरक्षण में ईंट भट्ठा संचालकों की भी भागीदारी की सुनिश्चित।

rktvnews

मसाई स्कूल: तकनीकी शिक्षा से सशक्तिकरण की राह को रोशन कर रहा है”

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कैंप का निरीक्षण!संगरिया के माणकसर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में जांची व्यवस्थाएं।

rktvnews

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी में लोक सभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विंग कमांडर अक्षय सक्सेना (29020) उड़ान सेवा (पायलट) को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment