RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा: मंत्री ने विकास मित्रों को योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )31अगस्त।जनक राम मंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार ने प्रेक्षागृह दरभंगा में दरभंगा जिला के सभी विकास मित्रों के संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की सरकार की योजनाएं जो चलाई जा रही है, विकास मित्र महादलित टोलों में जाकर लोगों को जानकारी देंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभुक योजनाओं का लाभ ले सके।
उन्होंने कहा कि विकास मित्र लिंक के रूप में कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि विकास मित्रों की मृत्यु की स्थिति में उनके योग्य आश्रितों को विकास मित्र के नियोजन में प्राथमिकता का प्रावधान करने का प्रयास करेंगें।
महादलितों के लाभ की योजनाएं का क्रियान्वयन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से हो, इसके लिए सरकार से बात करेंगें। सामुदायिक भवन सह workshed की योजना लाई जाएगी,जिसमे विकास मित्र को अभिकर्ता बनाए जाने का प्रावधान रहेगा।
प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के लिए वाहन के प्रावधान के लिए प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग का प्रखंड स्तर पर 50 लाख की राशि से एक भवन निर्माण किया जाएगा, जिसमें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का कार्यालय होगा और विकास मित्रों की बैठक के लिए सभा भवन होगा।
कार्यक्रम के पश्चात अतिथिगृह में विभागीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक किया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया कि सरकार की जो योजनाऐं चलाई जा रही है, इसका लाभ पात्र लाभुक को शत-प्रतिशत मिले।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भारत और भूटान ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग मजबूत करेंगे।

rktvnews

पटना:दर्शन को उमङा आस्था का सैलाब।

rktvnews

पिथौरागढ़:जलागम कार्यों, जिओ ट्रैकिंग कर योजना सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए:जिलाधिकारी

rktvnews

जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अवंतिका गैस एजेंसी तथा फिनिक्स मॉल द्वारा दृष्टिहीन बच्चों के लिए दी गई 50 लाख रुपए की वित्तीय सहायता।

rktvnews

Leave a Comment