RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

28898 छात्र / छात्राओं का जांच उपरांत भुगतान करने का लिया गया निर्णय।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)26 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गई।
सर्वप्रथम जिला कल्याण पदाधिकरी, चतरा द्वारा विभागीय संकल्प के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में सरकारी / अर्द्धसरकारी विद्यालय में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं को छात्रवृति भुगतान के संदर्भ में सभी सदस्यों को जानकारी दी गई।
इसके पश्चात् चतरा जिले में अवस्थित कक्षा 01 से 10 तक संचालित कुल विद्यालय – 1571 के प्रधानाध्यापक के द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर कुल – 114993 छात्र/छात्राओं का प्रधानाध्यापक संस्थान नोडल अधिकारी द्वारा 99447 छात्र / छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। जिसमें विद्यालय सत्यापन किया गया। डीएनओ लेवल द्वारा कुल 69798 छात्र / छात्राओं का सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय कमिटी के द्वारा दिनांक – 24.11.2023 द्वारा कुल 69798 को स्वीकृत किया जा चुका है। शेष 322 एवं 751 कुल – 1073 छात्र / छात्राओं का Category Mismatch (दूसरे कोटि के छात्र-छात्राओं का दूसरे कोटि में रजिस्ट्रेशन के कारण जिला स्तरीय कमिटी द्वारा पेंडिंग किया गया। उक्त जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा दी गई।
वहीं आज कि बैठक में शेष 28898 छात्र / छात्राओं का डाटा जिला नोडल अधिकारी स्तर से सत्यापित कर कमिटी के समक्ष सूची प्रस्तुत किया गया। जिसे उपायुक्त की अध्यक्षता में कमिटि के द्वारा जाँच कर सर्वसम्मति से जिला स्तरीय कमिटी लेबल से स्वीकृत करते हुए भुगतान करने का निर्णय लिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने टॉप 24 ग्लोबल और इंडियन मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किया एमओयू।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 10वें दिन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पाँचवें शैक्षणिक सत्र का सफल आयोजन।

rktvnews

बागपत:एक पेड़ मां के नाम नोडल अधिकारी ने आम का पौधा किया मवीकला में रोपित।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

27 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रीय किसान कल्याण कार्यक्रम कार्यान्वयन सोसायटी, इंडिया एआई और वाधवानी फाउंडेशन के बीच नई दिल्ली में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment