RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:डा चुन्नन कुमारी बनी हिन्दी विभागाध्यक्ष!विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने का प्रयास करुंगी:डा चुन्नन कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 फरवरी।डॉ चुन्नन कुमारी एसबी कॉलेज आरा, हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी अधिसूचना एस बी कालेज की प्राचार्या डॉक्टर पूनम कुमारी द्वारा 53/एसटऐब/24 दिनांक 27 2 2024 को जारी किया गया है। बताते चले कि इसके पूर्व विभागाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर साधना रावत कार्यरत थी जो एन एस एस समन्वयक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पद पर आसीन होने के कारण यह पद रिक्त पड़ा था। छात्रों की पढ़ाई और वरीयता को ध्यान में रखते हुए प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी ने इन्हें विभागाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
डा चुन्नन कुमारी को विभागाध्यक्ष बनने पर प्राचार्या सहित अन्य वरीय प्राध्यापकों ने इन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्राचार्य प्रो पूनम कुमारी, डा कनक लता,डॉ राम नारायण मिश्रा,डा मेराज दानापुर, आदित्य कुमार सिंह, उमंग कुमार,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि ने बधाई दी है।
एक प्रश्न के जवाब में डॉक्टर चुन्नन कुमारी ने कहा कि मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। मैं पूरी कोशिश करुंगी कि छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य अच्छे ढंग से चले ।कॉलेज और विभाग की प्रतिष्ठा बहाल रहे। मैं ईमानदारी पूर्वक सभी सहयोगियों को साथ रखकर काम करूंगी।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने भूटोकोड़िया पंचायत के विद्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

विधानसभा चुनाव परिणामों से सबक लेने की जरूरत, 2024 में बिहार पर देश की नजर : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की डीआरडीए सभागार में सदर अनुमंडल नवादा के मुखिया के साथ समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

चतरा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम : 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले के सभी प्रखंडों–पंचायतों में लगाए जाएंगे शिविर।

rktvnews

हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान व रौशनी से जगमग हुए शिवालय।

rktvnews

रायपुर : ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में।

rktvnews

Leave a Comment