
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त । शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा द्वारा पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक महाविद्यालय से आए स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम समन्वयक डॉ साधना रावत की अध्यक्षता में परेड का आयोजन किया गया जिसमें दौड़, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से चयन प्रकिया हुई। एन.सी.सी. ऑफिस से आये नायब सूबेदार राजीव कुमार और हवलदार राम सिंह ने दौड़, परेड के माध्यम से सभी का चयन किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए निर्णायक के रूप में डॉ पूर्ति माहौर दर्शनशास्त्र विभाग एवं डॉ ट्विंकल केशरी रसायन शास्त्र विभाग ने अपनी भूमिका का निर्वाहन किया। विश्वविद्यालय से चयनित कुल 20 छात्र-छात्राओं का चयन कर क्षेत्रीय निदेशालय को भेजा गया। अदिति सिंह, ज्योति, अवदेश कुमार, राम लखन, सुजाता कुमारी, पारुल कुमारी, निशि कुमारी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ नबारुण घोष, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ कुमार गौरव मिश्रा, बिभा वर्मा,वेंकटेश, सरोज आदि कार्यक्रम पदाधिकारीयों का सहयोग सराहनीय रहा।अंजली कुमारी, सतीश कुमार, संजय तिवारी वैभव आनंद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
