RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:दूसरे दिन गुरूवार 3 उम्मीदवारों ने 3 नामांकन पत्र दाखिल किए,अब तक कुल 6 उम्मीदवारों द्वारा 9 नामांकन पत्र दाखिल किये गये।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)21 मार्च।लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरूवार को तीन लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 3 उम्मीदवारों ने 3 नामांकन पत्र दाखिल किये है। अब तक कुल 6 उम्मीदवारों द्वारा 9 नामांकन पत्र दाखिल कर दिये है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि नाम निर्देशन प्रक्रिया के दूसरे दिन लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी में 1 उम्मीदवार ने 1 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-14 मंडला (अजजा) में 1 उम्मीदवार द्वारा 1 नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट में 1 उम्मीदवार द्वारा 1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। प्रथम चरण के लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-13 जबलपुर एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-16 छिन्दवाड़ा में अब तक किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये उम्मीदवारों के शपथ-पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।
श्री राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार, 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन दाखिल कर चुके अभ्यर्थी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

Related posts

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुँचे लखनऊ।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला प्रशिक्षण की तैयारी हेतु भाजपा पदाधिकारियों की बैठक।

rktvnews

इस शनिवार कलर्स सिनेप्लेक्स और जियो सिनेमा पर एक साथ होगा हनुमान का प्रीमियर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल को लोक सेवा आयोग का 66वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया।

rktvnews

भोजपुर :भाजयुमो ने राहुल गांधी के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment