RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

योजनाओं की जानकारी होना सबसे ज्यादा जरूरी, शिविर के माध्यम से स्वयं हो जागरूक, अन्य लोगों को भी दे सरकार की योजनाओं की जानकारी: उपायुक्त चंदन कुमार

RKTV NEWS/ रामगढ़'(झारखंड )31अगस्त। 15 सितंबर तक आयोजित हो रहे “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने मांडू प्रखंड अंतर्गत तोपा, ओरला एवं कीमो पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।
शिविर के दौरान उपायुक्त ने आम जनों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं आपकी विभिन्न समस्याओं का समाधान आपके अपने क्षेत्र में ही हो इस उद्देश्य से सरकार द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रहे हैं लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं, आप सभी से अनुरोध है कि शिविर का लाभ लेते हुए सरकार कि प्रत्येक योजना व योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी लें। मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से स्वयं सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक होने एवं अपने आस पड़ोस के लोगों को भी सरकार की योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अभियान मोड में कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं से प्रत्येक योग्य लाभुक को योजना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आप सभी विभागों द्वारा लगाए जा रहे स्टालों पर जाकर अधिकारियों से योजनाओं जानकारी प्राप्त करें। शिविर के दौरान आपके द्वारा जो भी आवेदन दिए जा रहे हैं उन्हें यथासंभव शिविर के दौरान ही निष्पादित करने का कार्य किया जा रहा है वहीं प्रत्येक आवेदन की पोर्टल की एंट्री व ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर आवेदनों को निष्पादित करने का कार्य किया जा रहा है। शिविर के दौरान उपायुक्त ने आम जनों को सर्वजन पेंशन योजना, साइकिल वितरण योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। वहीं उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
शिविर के दौरान आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मांडू प्रखंड के लिए जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी ने शिविर के दौरान उपस्थित लोगों से कहा कि आप सभी के लिए यह एक बेहद सुनहरा अवसर है कि सरकार आपके द्वार पर आकर आपको योजनाओं से लाभान्वित कर रही है एवं आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है। आप सभी बढ़ चढ़कर शिविर में हिस्सा ले एवं अपने आसपास के लोगों को भी शिविर में भाग लेने के प्रति जागरूक करें।
शिविर के दौरान उपायुक्त के द्वारा ओरला पंचायत में आदर्श महिला समूह को 4 लाख रूपए एवं ओरला आजीविका महिला समूह को 5 लाख रुपए का सीआईएफ प्रदान किया गया वहीं किमो पंचायत में उपायुक्त के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लक्ष्मी कुमारी, रिया कुमारी, सुमिता कुमारी, प्रतिमा कुमारी को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिविरों में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को शिविर में आने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी देने, उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन करने, आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

देवघर: वाहनों पर नियमों के उल्लंघन पर किए गए जुर्माने की वसूली हेतु 24 और 25 सितम्बर को जिले के सभी थानों में विशेष शिविर होगी आयोजित।

rktvnews

मतदाता सूची में हर पात्र व्यक्ति का नाम जुड़वाने में करें सहयोगः उप जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

दीदीजी फाउंडेशन ने कुरथौल पंचायत में किया कंबल का वितरण।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर थाना परिसर में शराब विनष्ट।

rktvnews

औरंगाबाद:जिले मे 2600 लाभुकों को मिला नया घर की स्वीकृति ,400 घरो में हुआ गृह प्रवेश कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment