RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अनूठी पहल: महाशिवरात्रि मेले में सेवा देने वाले 130 सफाईकर्मियों के सम्मान में हुआ विशेष भोज।

कांवड़ मेला सफाई टीम के स्नेह सम्मान में मंच से नीचे उतरे अधिकारी, कर्मियों संग बैठकर बढ़ाया मनोबल

स्वच्छ व जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में संपन्न हुए कांवड़ मेले के अनदेखे नायकों को प्रशासन ने किया सलाम

जिलाधिकारी ने सफाई योद्धाओं को परोसा भोजन, सफाई योद्धा हुए भावुक

बोले सफाईकर्मी, हमेशा झाड़ू लेकर खामोशी से काम किया, आज पहली बार किसी ने नाम लेकर मंच से सम्मान दिया..

DM मैम ने जो किया, वो हमारे बच्चों को भी बताएंगे कि मेहनत कभी अनदेखी नहीं होती…

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश) 31 जुलाई।जनपद बागपत में श्रावणी कांवड़ यात्रा एवं मेले के सफल संचालन में सहभागी विभिन्न नगर निकायों के सफाईकर्मियों को पहली बार इतने आत्मीय और गरिमामय ढंग से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की पहल पर नगर विकास विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट लोकमंच पर महाशिवरात्रि मेले में सेवा देने वाले सफाईकर्मियों के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन हुआ जिसमें 130 से अधिक कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस विशेष भोज में जिले के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया और सफाईकर्मियों के साथ बैठकर भोजन किया। यह दृश्य केवल एक सम्मान समारोह नहीं बल्कि प्रशासनिक संवेदनशीलता और सेवा भाव का प्रत्यक्ष उदाहरण बना। जिलाधिकारी ने कहा कि इन कर्मयोगियों के बिना कोई आयोजन सफल नहीं हो सकता। श्रावणी कांवड़ यात्रा जैसे विराट धार्मिक आयोजन को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाना इन्हीं की अथक मेहनत का परिणाम है।
भोज में शामिल हुए सफाईकर्मियों ने भावुकता के साथ बताया कि जिलाधिकारी ने जो सम्मान दिया है वह हमेशा याद रहेगा। पहली बार किसी शीर्ष अधिकारी ने इस प्रकार पर्दे के पीछे कार्य करने वाले मेहनती कर्मचारियों के योगदान एवं भूमिका को मंच पर सम्मानित किया। उनके शब्दों में.. हमें पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि हम भी ज़रूरी हैं…DM मैम ने जो किया, वो हमारे बच्चों को भी बताएंगे कि मेहनत कभी अनदेखी नहीं होती…यह भोज हमारे लिए सरकारी आयोजन नहीं बल्कि परिवार की दावत जैसा था जिसमें मैडम ने स्वयं खाना परोसकर हमारा विश्वास जीत लिया…
भोज में शामिल सफाईकर्मियों की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर उन्हें केवल आदेश मिलते हैं, लेकिन आज उन्हें सम्मान मिला। सामान्यत आयोजनों की सफलता का श्रेय सुरक्षा, यातायात या धार्मिक प्रबंधन को जाता है, लेकिन इस बार प्रशासन ने उन जमीनी योद्धाओं को केंद्र में रखा, जो धूप, बारिश और भीड़ में भी स्वच्छता बनाए रखते हैं। लोकमंच पर सभी 130 कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर गौरव के साथ सम्मानित किया गया, जिसने पूरे नगर विकास विभाग के मनोबल को ऊंचा कर दिया।
इस ऐतिहासिक भोज कार्यक्रम की एक अन्य विशिष्टता यह रही कि यह एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि एक सहभोज का अवसर बना, जहां जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ संवाद किया, उनके अनुभव सुने और भावनात्मक जुड़ाव दिखाया। इससे प्रशासन और कर्मचारियों के बीच एक सकारात्मक कार्य-संस्कृति को बढ़ावा मिला।
जिलाधिकारी की इस पहल ने केवल बागपत के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिस प्रकार कर्मचारियों के श्रम को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित कर उन्हें गरिमा प्रदान की गई, वह सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बन गई है। कर्मचारियों ने भी इस आयोजन को “अपने जीवन की सबसे प्रेरणास्पद स्मृति” बताया और कहा कि इससे उन्हें आगे और बेहतर सेवा देने की ऊर्जा प्राप्त हुई है।
इस पहल ने न सिर्फ सम्मानित कर्मियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि अन्य विभागों के कर्मियों को भी संदेश दिया कि कड़ी मेहनत और समर्पण का मूल्य समझा जा रहा है। इससे भविष्य के आयोजन और सेवाओं में जिम्मेदारी और भावना दोनों में बढ़ोतरी होगी।
श्रावणी कांवड़ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता, सेवा भाव और प्रशासनिक सजगता का उत्सव बन गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की यह पहल न केवल जनपद बागपत के प्रशासनिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुई, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि जब कर्मठता को सम्मान मिलता है, तो व्यवस्था और समाज—दोनों और अधिक समर्पित होते हैं।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल की इस पहल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक नई संस्कृति की शुरुआत माना जा रहा है।
यह सरकारी सेवा में सम्मान और संवाद को बढ़ावा देने वाली पहल है। आगे चलकर अन्य जिलों के लिए यह एक “बेस्ट प्रैक्टिस मॉडल” बन सकता है। कार्यक्रम के आयोजन की जिलाधिकारी ने भूरी भूरी प्रशंसा की सभी अधिशासी अधिकारियों सफाई कर्मियों को उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि टीम वर्क के रूप में जो कार्य किए जाते हैं वे कार्य अपनी पहचान अलग देते हैं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अमरचंद वर्मा एसडीएम बागपत, भावना सिंह एसडीएम बड़ौत, निकेत वर्मा एसडीएम खेकड़ा, अधिशासी अधिकारी बागपत के.के. भड़ाना, ईओ खेकड़ा हरिलाल पटेल, ईओ बड़ौत मनोज रस्तोगी, ईओ छपरौली सीमा राघव, ईओ रटौल विराज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

दुमका:एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर ‘सदैव अटल’ स्मृति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

हनुमानगढ़:20 फरवरी तक सम्पूर्ण जिले में दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू!जिला कलक्टर और मजिस्ट्रेट काना राम ने लागू की निषेधाज्ञा।

rktvnews

लखीसराय: अपने गाँव-समाज के विकास के लिए सजग एवं तटस्थ हो रही नई पीढ़ी ,जीविका के महिला संवाद में दिख रही झलक।

rktvnews

भारतीय वायु सेना ने संयुक्त अरब अमीरात में बहुराष्ट्रीय अभ्यास डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लिया।

rktvnews

नशे में हंगामा मचा रहे शराबी पति को पत्नी ने भिजवाया जेल!मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का।

rktvnews

Leave a Comment