RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मई।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह आज उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा किया।इस दौरान उन्होने जनसंपर्क कर आम जनता से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष मे वोट देने की अपील की।
उन्होने मोदी सरकार की उपलब्धियो और अपने दस साल मे किए गए विकास कार्यो से अवगत कराया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान एनडीए प्रत्याशी का समर्थकों ने स्वागत किया।
राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत कसाप,श्रीरामपुर, मोरथ,दुलारपुर और गड़हनी प्रखंड अंतर्गत लभुआनी,दुबौली,बागवा,सहंगी आदि गाँवो का भ्रमण किया।इस दौरान सहंगी मोड़ पर समर्थको द्वारा प्रत्याशी का जबरदस्त स्वागत हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,कौशव यादव,रामदिनेश यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष रविकांत सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष शशि कुशवाहा, गड़हनी मंडल अध्यक्ष अशोक केसरी,आनन्द सिंह,पप्पु सिंह,गुड्डू बबुआन, सचिता सिंह,गुडू खान,ददन सिंह सहित एनडीए घटक दलो के नेता कार्यकर्ता और आम जनता थे।

Related posts

पटना:बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ पाटलिपुत्र विद्यापीठ का 18 वाँ वार्षिकोत्सव।

rktvnews

दुमका:पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, खराब चापानलों को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश।

rktvnews

चतरा में बिजली संकट से राहत हेतु हंटरगंज ग्रिड सब स्टेशन के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी।

rktvnews

भोजपुर:अनुदानित मूल्य पर किसानों के बीच कृषि यंत्र कीट कराया गया उपलब्ध।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 अक्टूबर 25

rktvnews

विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी।

rktvnews

Leave a Comment