RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगे के साथ तस्वीरें अपलोड करने का आह्वाहन किया।

RKTV NEWS/12 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नागरिकों से harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड करने का आह्वाहन किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेशों की एक श्रृंखला में, कहा;

“‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है। देशवासियों को इस वर्ष इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। तिरंगे के साथ harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी अवश्य अपलोड करें।”

“तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। मैं आप सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच #हरघरतिरंगा आंदोलन में भाग लेने का आग्रह करता हूं। तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें यहां अपलोड करें… harghartiranga.com”

Related posts

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिता! छात्र-कवियों और कवयित्रियों ने सुनाई एक से बढ़कर एक कविताएँ,15 सितम्बर को होंगे पुरस्कृत।

rktvnews

बागपत:लोक सेवा आयोग परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन बनाने हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

गोवर्धन कैटल फीड यूनिट सफलता के गढ़ रहा नए आयाम

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने किया लोहिया पथ चक्र फेज-1 का लोकार्पण।

rktvnews

सारण: एंबुलेंस में नकली मरीज के साथ शराब की तस्करी,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

आदमी कौन है????

rktvnews

Leave a Comment