RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

खुले बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 21वीं ई-नीलामी के दौरान 2334 बोलीदाताओं ने 2.84 एलएमटी गेहूं और 5830 मीट्रिक टन चावल खरीदा।

नई दिल्ली/16 नवंबर।चावल, गेहूं और आटे की खुदरा कीमत को नियंत्रित करने के लिए बाजार हस्तक्षेप की भारत सरकार की पहल के अंतर्गत गेहूं और चावल दोनों की साप्ताहिक ई-नीलामी की जाती है। 21वीं ई-नीलामी 15.11.2023 को की गई थी जिसमें खुले बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 3 एलएमटी गेहूं और 1.79 एलएमटी चावल की पेशकश की गई थी और 2334 बोलीदाताओं को 5830 मीट्रिक टन चावल के साथ 2.84 एलएमटी गेहूं बेचा गया था।

एफएक्यू गेहूं के लिए अखिल भारतीय स्तर पर भारित औसत विक्रय मूल्य 2150/क्विंटल रुपये के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 2246.86/क्विंटल रुपये था, जबकि यूआरएस गेहूं के आरक्षित मूल्य 2125/क्विंटल के मुकाबले भारित औसत बिक्री मूल्य 2232.35/क्विंटल रुपये था।

उपरोक्त के अलावा, ओएमएसएस (डी) के तहत केंद्रीय भंडार/एनसीसीएफ/नैफेड जैसे अर्ध-सरकारी तथा सहकारी संगठनों को 2.5 एलएमटी गेहूं आवंटित किया गया है, ताकि आवंटित गेहूं को आटा में परिवर्तित किया जा सके और इसे ‘भारत आटा’ ब्रांड के अंतर्गत 27.50/किग्रा से कम एमआरपी पर जनता को बिक्री के लिए पेश किया जा सके। दिनांक 14.11.23 तक, इन 3 सहकारी समितियों द्वारा 15337 मीट्रिक टन गेहूं को आटा में परिवर्तित करने के लिए उठाया गया है।

व्यापारियों को ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं बिक्री के दायरे से बाहर रखा गया है और स्टॉक की जमाखोरी से बचने के लिए 14.11.23 तक देश भर में 1917 अचानक जांच की गई है।

Related posts

भोजपुर:भाजपा ने बिहार बंद को पूरी तरह से नकारते हुए विफल बताया।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस ने किया बाढ़ विस्थापित 20 लोगों को राहत सामग्री वितरित।

rktvnews

इंदौर में स्लीपर बसों पर आरटीओ का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का किया अवलोकन,विद्यार्थियों से किया संवाद।

rktvnews

आरा में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न।

rktvnews

चतरा:दिव्यांग बच्चों से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु जिला कार्यकारिणी समिति कि बैठक।

rktvnews

Leave a Comment