RK TV News
खबरें
Breaking News

उपराष्ट्रपति ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS नई दिल्ली 25 अगस्त।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है “सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!
दिव्य प्रेम, ज्ञान और कर्तव्यपरायणता के पर्याय भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित जन्माष्टमी का यह पर्व आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह पर्व धर्म के शाश्वत मूल्यों को उजागर करते हुए अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है और हमें सत्य और करुणा पर आधारित जीवन जीने के महत्व का बोध कराता है। जन्माष्टमी के इस पवित्र अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के शाश्वत ज्ञान को आत्मसात कर जीवन जीने का प्रयास करें ताकि हमारे समाज में एकता, शांति और भाईचारा हो।
आइए, इस दिव्य अवसर पर हम धर्म के मार्ग को अपनाएं और सभी के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लें।

जय श्री कृष्ण!

Related posts

रोहतास:जीवन जीने का 7 सूत्र जानना चाहिए : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में की गई पंचायतों में क्लस्टर योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखा हिंदी फिल्म “दि साबरमती रिपोर्ट”

rktvnews

वैशाली:डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय, दिग्घी में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित।

rktvnews

हल्द्वानी:जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने जिला नोडल अधिकारियों के साथ बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment