RK TV News
खबरें
Breaking News

डाक विभाग ने सभी डाक क्षेत्रों में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 अगस्त।डाक विभाग ने गुरुवार को पूरे देश के डाक क्षेत्रों में पूर्ण उत्साह और एकता की भावना के साथ खेल श्रृंखलाओं के कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। इस अवसर पर डाक विभाग के कर्मचारियों ने वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज और रस्साकशी और प्लैंक प्रतियोगिता जैसी सुरुचिपूर्ण चुनौतियों सहित कई आउटडोर और इनडोर खेल गतिविधियों में भाग लिया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सौहार्द, टीमवर्क और समावेशिता की भावना को बढ़ावा देना था, जो एक मजबूत खेल भावना और फिटनेस संस्कृति को प्रोत्‍साहन देने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
फिट इंडिया मूवमेंट के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, देश भर के डाक कर्मचारियों ने फिट इंडिया शपथ ली, जिसमें स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधि के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित किया गया। डाक विभाग द्वारा यह पहल अपने कर्मचारियों की स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक प्रयासों का एक हिस्सा है।
डाक विभाग की खेलों को समर्थन देने की पुरानी परंपरा रही है और यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी का समर्थन करता है।
अपने कर्मचारियों के बीच खेलों को बढ़ावा देने के अलावा, डाक विभाग ने डाक टिकट संग्रह के माध्यम से भारत की खेल विरासत का उत्‍सव मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विभाग ने ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और महान खेल हस्तियों जैसी थीम्‍स पर कई स्मारक टिकट जारी किए हैं, जिससे देश के एथलीटों का उत्‍साहवर्धन होता है और उन्‍हें प्रेरणा मिलती है।
डाक विभाग राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 की सफलता में भाग लेने और योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति अपनी हार्दिक सराहना व्यक्त करता है।

Related posts

मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का किया निरीक्षण!व्यवस्थाओं को देखकर मंत्री ने अधीक्षक एवं उनकी टीम की प्रशंसा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:समाहरणालय में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन।

rktvnews

“भविष्य बताने वाले, वर्तमान से बेख़बर क्यों”?

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा विभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री की चीन जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक।

rktvnews

गुड गवर्नेंस का मूल आधार है, आमजन की शिकायतों का निस्तारण – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति

rktvnews

Leave a Comment