RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

पूर्वी सिंहभूम: उद्यानिकी तकनीकों के प्रशिक्षण हेतु किसानों का दल नोएडा रवाना।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)11 फरवरी।मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 प्रगतिशील किसानों को पांच दिवसीय उन्नत उद्यानिकी तकनीकों के प्रशिक्षण हेतु भारतीय बागवानी तकनीकि संस्थान नोएडा भेजा गया।
प्रशिक्षण दल को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी तथा डीडीसी नागेन्द्र पासवान द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा एवं तकनीकी विशेषज्ञ अनिल चौरसिया उपस्थित रहे।
पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक उद्यानिकी पद्धतियों, उन्नत उत्पादन तकनीकों, गुणवत्तायुक्त पौध प्रबंधन, संरक्षित खेती, पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन एवं मूल्य संवर्धन संबंधी व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है, ताकि वे अपने क्षेत्र में बेहतर उत्पादन एवं आय वृद्धि सुनिश्चित कर सकें।
जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त होती है, जिससे वे अपने खेतों में वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर उत्पादकता एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि कर सकते हैं। भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related posts

चलंत लोक अदालत यूनिट को किया गया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:आपातकाल में जेल जाने वाले स्व केशरी जी की पत्नी फूलवंती देवी को मंत्री संजय टाइगर ने कियां सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: जीयर स्वामी के शिष्य अयोध्या नाथ स्वामी से नगर रामलीला समिति के कार्यकारणी सदस्यों ने की मुलाकात।

rktvnews

जिलाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय पहुंचे।

rktvnews

Cyara ने एंटरप्राइज़ AI कस्टमर एक्सपीरियंस लीडरशिप का विस्तार करने के लिए सुशील कुमार को सीईओ नियुक्त किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्र ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के शताब्दी स्थापना सप्ताह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment