RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

‘शमशान चंपा’ में डायन किरदार के लिए तृप्ति मिश्रा ने मोनालिसा से ली प्रेरणा।

मुंबई/महाराष्ट्र (एजेंसी पीआर 24*7)30 अगस्त। शेमारू उमंग का बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल ड्रामा शो ‘शमशान चंपा’ दर्शकों के मनोरंजन के लिए प्रसारित हो चुका है। इस अनोखे शो में, अभिनेत्री त्रुप्ति मिश्रा को पहली बार एक डायन के किरदार में देखा गया, जिसके लिए उनकी प्रेरणा कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में नामचीन डायन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा हैं। अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले किरदार के लिए प्रसिद्ध मोनालिसा के मार्गदर्शन ने तृप्ति को उनके किरदार चंपा को जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सुपरनैचुरल ड्रामा की दुनिया में अपनी इस यात्रा के बारे में खुलकर बात करते हुए तृप्ति मिश्रा ने बताया, “एक नई डायन के रूप में इस सुपरनैचुरल दुनिया में कदम रखना मेरे लिए वाकई एक अलग अनुभव है! चंपा एक ऐसी डायन है जो अपनी शक्तियों के साथ-साथ अपने साफ़ दिल के लिए भी जानी जाती है। क्लासिक लटके-झटकों के साथ मासूमियत और भोलेपन का संतुलित करना आसान नहीं है। सौभाग्य से, मुझे इस किरदार को निभाने के लिए मोनालिसा का मार्गदर्शन मिला। मैंने हमेशा से उनके द्वारा निभाई गई दिल को जीत लेने वाली भूमिका की प्रशंसा की है और अब ‘शमशान चंपा’ के सेट पर डायन के किरदार को निभाते हुए उन्होंने मेरा पूरा समर्थन किया। इतनी क्रिएटिव और प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करते हुए मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं। इसी बीच मेरी सबसे पसंदीदा चीज मेरा डायन का लुक है, जिसे गुल मैम और टीम ने बेहद खूबसूरती से तैयार किया है। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हम करते हैं!”
‘शमशान चंपा’ अपने अनोखे फैंटेसी और रोमांस के मिश्रण के साथ दर्शकों को अपनी दिलचस्प कहानी और बेहतरीन सीन्स के जरिए मोहित करने का वादा करता है। यह शो डायन के रूप में मोनालिसा की वापसी को भी प्रस्तुत करता है, जो इस सुपरनैचुरल जॉनर में नई गहराई और रोमांच को जोड़ेंगी।
अधिक जानकारी के लिए देखें ‘शमशान चंपा’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 9:00 बजे, केवल शेमारू उमंग पर।

Related posts

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला।

rktvnews

बागपत:5करोड़ 94 लाख रुपए की धनराशि से अमृत 2 के अंतर्गत टटीरी में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान व जिला कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

Leave a Comment