RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें सीबीईओ, सुविधाएं बढ़ाने के लिए भामाशाहों का सहयोग लें – जिला कलेक्टर

15 सितंबर से विद्यार्थियों की होगी स्वास्थ्य जांच।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)30 अगस्त। जिला कलेक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला निष्पादक समिति की बैठक हुई। उन्होंने शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्टाॅप डायरिया गतिविधि, शाला सम्बलन कार्यक्रम, ज्ञान संकल्प पोर्टल प्रगति, व्यावसायिक शिक्षा, आईसीटी लैब, मिड-डे मील, नशा मुक्त अभियान की आगामी गतिविधियों, पीएमश्री विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार, गुड टच, बैड टच जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
जिला कलेक्टर ने 10 सितंबर, 2024 तक सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग करते हुए 15 सितंबर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टाॅप डायरिया के लिए विद्यार्थियों को अच्छे तरीके से हाथ धोने के बारे में बताए। प्रार्थना सभा में प्रैक्टिकल कराएं। शिक्षक नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में जाना सुनिश्चित करें।
श्री काना राम ने कहा कि विद्यार्थियों को डिजिटल कंटेंट के जरिए भी पढ़ाया जाए। सीबीईओ अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर अभिभावकों, विद्यार्थियों से संवाद करने के साथ सुविधाओं का निरीक्षण करें। भामाशाहों का सहयोग लिया जाए। विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति, ओलम्पियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश देकर प्रोत्साहित करें।
जिला कलेक्टर ने कहा कि नशा मुक्त अभियान ‘‘मानस‘‘ को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए। सीबीईओ पीएमश्री विद्यालयों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि एक भी कक्षा न तो जर्जर भवन में लगे और ना ही बाहर बैठाकर पढ़ाया जाए। इसकी सुनिश्चिता करें और अवगत कराए। बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की घटना नहीं हो, इसके लिए पूर्ण सावधानी बरतें। शिक्षिकाओं और बालिकाओं के बीच संवाद बढ़ाए।

निबंध प्रतियोगिता विजेताओं का सम्मान

जिला कलेक्टर ने जुलाई के चौथे शनिवार को विद्यालयों में हुई निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। ‘‘नशा एक अभिशाप‘‘ विषयक प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में विद्यार्थी खूशबू, रेशमी, राजवीर कौर, कक्षा 9 से 12 वर्ग में जयवीर, शिवानी और राधा को पुरस्कृत किया गया। शिक्षक वर्ग में आशना बिश्नोई और अश्विनी कुमार को स्मृति चिंह भेंट किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से विचार सुनकर प्रोत्साहित किया।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभागीय कार्मिक, सीएमएचओ डाॅ. नवनीत शर्मा, महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी भी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25 ‘बोधिसत्व विचार श्रृंखला एक नई सोच-एक नई पहल’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

बुनियादी मानवीय गरिमा का सम्मान करने की आवश्यकता, यदि हम ऐसा करते हैं, तो दुनिया में असमानताएं खत्म हो जायेंगी: संदीप कुमार, निर्देशक, ‘आरारिरारो’

rktvnews

बक्सर:स्वच्छ और विकसित लोकतंत्र हेतु मतदाताओं को जागरूक होने की है आवश्यकता: रितेश रंजन

rktvnews

चतरा:नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

केंद्र सरकार ने सोलहवें वित्त आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की।

rktvnews

झारखंड का प्रदर्शन बेहतर!हर स्तर से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयास होने चाहिये : शैलेश कुमार सिंह, सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार

rktvnews

Leave a Comment