
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मार्च।अमीरचंद कन्या मध्य विद्यालय आरा में ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण सिंह विमल एवं संचालन सहायक शिक्षक मजहरूद्दीन खान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. भीम सिंह भवेश को प्रधानाध्यापक द्वारा अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न एवं फूल-माला द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि समय पर ऐसे अभियान से बच्चों में छिपी प्रतिभा का निखार होता है।इन बच्चों द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स दर्शाते हैं कि अवसर के साथ उचित मार्ग निर्देशन मिले तो मुकाम हासिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
प्रधानाध्यापक श्री विमल ने कहा कि हमारे विद्यालय में अधिकतर वंचित और साधनहीन परिवार से बच्चे आते हैं। इसलिए उनकी गुणात्मक शिक्षा और नवाचार के अवसर ऐसी आयोजनों से मिलते हैं।
मौके पर नवल किशोर तिवारी, अर्चना कुमारी, अरमान अजमी, तौहीद, नंदप्रयाग, असलम राजा, ओम प्रकाश पांडे, नाजिया खातून, रिहाना बानो एवं गुलाम सरवर आदि उपस्थित थे। उदवंतनगर के उ.म. विद्यालय बामपाली, ज्ञानोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रमों में शिक्षक संजय कुमार, पन्नू लाल सिंह, कमलेश कुमार, कुमारी बीना सिंह सिंह प्रियंका कुमारी प्रियंका मौर्या, कमलेश कुमार एवं आरती कुमारी ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। गड़हनी मध्य विद्यालय पड़रिया में ज्ञानोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रमों में प्रधानाध्यापक ओमनारायण साह, तसउवर हुसैन, विष्णु शंकर सिंह, मनीष वत्स, प्रकाश, अरविंद उपाध्याय, प्रभाशंकर, अंशिका सिंह, रेशमा परवीन, सविता कुमारी, चंदन कुमार, अनिल कुमार, जावेद अली, शाहीन कौसर, विमला देवी वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ मे निशी परवीन, शाहीन परवीन, चंद्रशेखर चैरसिया, ‘मो फरहान, ‘मो शहजाद आदि शामिल रहे।
