RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही सरकार – खाद्य मंत्री

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)30 अगस्त।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को सागर स्थित कार्यालय पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पूरे बुंदेलखंड में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए समयबद्ध योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को आमजन से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री राजपूत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बिना देरी के कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सागर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खाद्य मंत्री श्री राजपूत के समक्ष प्रस्तुत की।

Related posts

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 1 मार्च, 2024 को कर्नाटक में धारवाड़ का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया,प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

बिहार: नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 में एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक जीतने वाली मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment