RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:चैती छठ : व्रतियों ने किया संध्या अर्घ्य अर्पण,जिला प्रशासन दिखा मुस्तैद।

RKTV NEWS/औरंगाबाद ( बिहार)24 मार्च।आज 24 मार्च को ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के देव चैती छठ मेला-2026 के संध्या अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद अंबरीष राहुल द्वारा संयुक्त रूप से देव स्थित कुंड परिसर में उपस्थित होकर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। कुंड परिसर में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधा, आपातकालीन सेवाएं तथा भीड़ प्रबंधन की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए तथा मेला अवधि के दौरान निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ मेला को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संपन्न कराने हेतु तत्पर है।
जिला पदाधिकारी द्वारा देव में अवासन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया एवं सभी सुविधाओं का अवलोकन किया गया।
मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, अग्निशमन विभाग द्वारा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता, नगर पंचायत द्वारा नियमित साफ-सफाई एवं कचरा निष्पादन, विद्युत विभाग द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन टीम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष अथवा ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों से संपर्क करें।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा देव चैती छठ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान भास्कर की उपासना कर सकें।

Related posts

राहत केंद्र में सरस्वती ने दिया बच्ची को जन्म।

rktvnews

पटना:संगत-पंगत मे कलाकारों ने बिखेरा जलवा ! दर्शकों ने जमकर किया रसास्वादन

rktvnews

गया लोकसभा सीट को लेकर बड़ा ऐलान! पिता-पुत्र के खिलाफ मैदान में उतरेंगे हम गुट के नेता :-रामेश्वर यादव

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में सीवान जिले को करीब 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की दी सौगात।

rktvnews

हंगरी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के उप-सभापति से मुलाकात की।

rktvnews

रायपुर : रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण कदम, 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट किया गया।

rktvnews

Leave a Comment