RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)23 फरवरी।उपायुक्त द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि नगरपालिका आम निर्वाचन,2026 के तहत नगर परिषद दुमका के 42 एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र के 19 मतदान केन्द्रों पर पूर्वाह्न 7 बजे से ही सभी वर्ग के मतदाता यथा- वृद्ध, दिव्यांग, युवा, महिला, पुरुष, नए मतदाता आदि ने कतारबद्ध होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। व्हीलचेयर, रैंप, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा के इंतजाम किए गए थें।
अपराह्न 05 बजे तक नगर परिषद दुमका क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 60.47 रहा। नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र का कुल मतदान प्रतिशत 74.10 दर्ज किया गया।
दुमका नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 20,738 है जिसमें 12801 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 20,001 है जिसमें 11,832 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,127 है जिसमें 5,368 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं महिला मतदाताओं की कुल संख्या 7,127 है जिसमें 5,194 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सभी बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। उत्साह भरे माहौल में मतदाताओं ने मतदान प्रकिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई।
मतगणना दिनांक 27.02.2026 को इंजीनियरिंग कॉलेज दुमका में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना हेतु आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, प्रवेश-नियंत्रण तथा अभ्यर्थियों/मतगणना अभिकर्ताओं के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
मौके पर नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान का भव्य शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:बिहार को स्कूल चाहिए त्रिशूल नहीं , भाकपा-माले बाहुबली परंपरा पर नहीं जनबल पर भरोसा करती हैं:महबूब आलम

rktvnews

इन्वेस्टर मीट का आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी!सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा किया गया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री का चित्तौड़गढ़ दौरा सामूहिक विवाह सम्मेलनों से अनेकता में एकता की भावना हो रही साकार: मुख्यमंत्री

rktvnews

राष्ट्रपति ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों से भेंट कीं।

rktvnews

Leave a Comment