RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर जिले के महू क्षेत्र में अवैध क्लिनिक सील, संचालक पर एफआईआर दर्ज।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 24 मार्च। इंदौर जिले के महू में जिला प्रशासन द्वारा अवैध चिकित्सकीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक क्लिनिक को सील किया गया है। साथ ही क्लिनिक संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एसडीएम महू राकेश परमार ने बताया कि प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि महू क्षेत्र के होली चौक, गुजरखेड़ा में डॉ. एम.एस. ख़ान द्वारा बिना वैध अनुमति एवं आवश्यक पंजीयन के क्लिनिक संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीएम, बीएमओ एवं थाना प्रभारी महू की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित व्यक्ति बिना किसी मान्यता प्राप्त डिग्री एवं रजिस्ट्रेशन के एलोपैथिक चिकित्सा कार्य कर रहा था। साथ ही वहां अवैध रूप से 6 बिस्तरों का एक छोटा अस्पताल भी संचालित किया जा रहा था।
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि क्लिनिक में बिना अनुमति एलोपैथिक दवाइयों का संग्रह किया गया था, जो नियमों का उल्लंघन है। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया।
प्रशासन द्वारा संबंधित संचालक डॉ. एम.एस. ख़ान के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

दरभंगा:डब्लू.आई.टी.आई में भारतीय सेना में भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी हेतु सेमिनार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भूमि अधिग्रहण के बाद ओल्ड एज होम का निर्माण शुरू हो जाएगा: धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर : हत्याकांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में NDRF के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा किया गया अंबेडकर स्मारक स्थल पर स्वच्छता और प्रतिमा पर माल्यार्पण।

rktvnews

दिल्ली में लोकसभा की रेलवे स्टैंडिंग कमिटी बैठक में सासंद सुदामा प्रसाद हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment