RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: जिले में पर्याप्त रूप में है गैस सिलेंडर, उपायुक्त ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की समीक्षा।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )24 मार्च। उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिले के सभी प्रमुख गैस एजेंसी संचालक, आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने गैस सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था, स्टॉक की स्थिति तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की जितनी आवश्यकता है, उतनी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की घबराने या अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और सभी अधिकृत गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने दें। उपायुक्त ने बताया कि आपूर्ति विभाग और संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार गैस एजेंसियों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत न मिले। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे पारदर्शिता के साथ वितरण कार्य करें और प्राथमिकता के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी समय पर गैस की आपूर्ति पहुंचे। उपायुक्त ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर किसी भी तरह की गलत जानकारी फैलाने से बचें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जरूरत के अनुसार गैस की आपूर्ति बढ़ाने के लिए संबंधित कंपनियों से समन्वय स्थापित किया गया है।

Related posts

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत सामुदायिक रसोई का लगातार किया जा रहा संचालन : जिला प्रशासन

rktvnews

भोजपुर: स्वीप कोषांग द्वारा सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय में “युवा संवाद”कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

खिसिआया हुआ समाज : अतुल प्रकाश

rktvnews

भारतीय नौसेना के दिवंगत एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई: बेंगलुरु में 25-27 मई को शताब्दी समारोह।

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की पुस्तकालय विकास समिति का चतरा जिला दौरा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment