RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड)24 मार्च।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव की विस्तृत समीक्षा की। इस क्रम में ताले, सील, अभिलेखों तथा सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित सभी बिंदुओं की भौतिक जांच की गई।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित निगरानी एवं उपकरणों के समय-समय पर परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन से संबंधित सामग्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, विद्युत प्रमंडल, अग्निशमन पदाधिकारी सहित कार्यालय कर्मी भी मौजूद थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप वेयरहाउस का सुव्यवस्थित रखरखाव प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा समय-समय पर निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पुरा कराएं: जिलाधिकारी

rktvnews

बेहतर जल संवर्धन और प्रबंधन हेतु मध्यप्रदेश को देश में मिला प्रथम स्थान।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जयपुर में सैनिक स्कूल का औपचारिक उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर हुए विभिन्न कार्यक्रम।

rktvnews

चतरा:पत्थलगडा प्रखण्ड से 22 किलोमिटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत मेराल में विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment