शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 22 नवम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास बंधन बैंक कर्मी से लूटे गए रूपये के मामले में दर्ज कांड संख्या 344/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त वीरपुर के पिंटू कुमार यादव को प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिंटू कुमार यादव ने इस मामले में लाइनर की भूमिका अदा की थी।
