RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 मार्च।विश्व यक्ष्मा दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को यक्ष्मा अस्पताल परिसर, सिविल सर्जन कार्यालय चतरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम “YES! WE CAN END TB, Led by Bharat. Powered by Janbhagidari” रखा गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन, चतरा द्वारा की गई। इस अवसर पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य जिले के अधिकाधिक संवेदनशील (vulnerable ) आबादी तक पहुंच बनाते हुए निःशुल्क बलगम जांच एवं एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के छह टीबी मुक्त पंचायत—सबानो, पगार, पिरी, जांगी, लावालौंग एवं टंडवा—के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। संबंधित पंचायतों के मुखिया जी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा (मोमेंटो), प्रमाण पत्र एवं झारखंडी गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान एवं विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सहिया, सहिया साथी, सीएचओ, स्वास्थ्य कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिविल सर्जन, उपाधीक्षक, जिला औषधि निरीक्षक, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार उत्तम ,विकांत कुमार (DPC), मनोज कुमार (STS), नवीन कुमार सहित यक्ष्मा विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,बीते वर्ष एक्सिक बैंक लूट कांड में संलिप्त एक अपराधी सारण जिले से गिरफ्तार।

rktvnews

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने योजनाओं की प्रगति समीक्षा करने तथा विजन 2047 और 100 दिन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करने के लिए दो दिवसीय मंथन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ : द्वितीय चरण के लिए आज चौथे दिन 203 नामांकन पत्र हुए दाखिल

rktvnews

धूमधाम से निकली श्रावण अधिक माह चतुर्थ सवारी।

rktvnews

भोजपुर: शनिवारीय गतिविधि के तहत विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

मेजर जनरल अमिता रानी ने एमएनएस, अपर महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment