RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: महिला कॉलेज में “तनाव और चिंता का प्रबंधन सफलता के लिए रणनीतियां” विषयक कार्यशाला आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अगस्त। गुरुवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में काउंसलिंग सेल के द्वारा मनोविज्ञान विभाग में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक था” तनाव और चिंता का प्रबंधन सफलता के लिए रणनीतियां”।
मुख्य वक्ता के रूप में पी जी मनोविज्ञान विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रो डॉ प्रियंका पाठक थी ।डा प्रियंका पाठक द्वारा दीप प्रज्वलंन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। काउंसलिंग सेल की कोऑर्डिनेटर व विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और यह बताया कि तनाव और चिंता को दूर करने में किस तरह से काउंसलिंग की मदद ली जा सकती है। तनाव को कम करने या इससे बचने के लिए किन रणनीतियों को अपनाने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता डॉक्टर प्रियंका पाठक ने चिंता व तनाव के प्रकार व कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तनाव के सकारात्मक व नकारात्मक दो पहलू होते हैं। मनुष्य को इन दोनों पहलुओं को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने तनाव के कारणों में मुख्य रूप से ठीक से नींद ना लेना, काम की प्राथमिकताओं को न समझना, खान-पान का ध्यान ना रखना शराब आदि का सेवन करना बताया। उन्होंने तनाव से बचने के लिए विद्यार्थियों को कुछ विधियों को उपयोगी बताया जैसे गहरी गहरी सांस लेने वाले व्यायाम करना, माइंडफुल मेडिटेशन करना इत्यादि। डॉक्टर कंचन कुमारी ने तनाव को कम करने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला व बताया कि समय प्रबंधन व अपनी कार्य की प्राथमिकताओं पर ध्यान देना जरूरी है। जिससे तनाव से दूर रहा जा सके। मनोविज्ञान विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर व काउंसलिंग सेल की असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीनू ने “प्रोग्रेसिव मसल्स रिलैक्सेशन ट्रेनिंग” व “माइंडफुल मेडिटेशन” का अभ्यास छात्राओं को कराया। जिससे छात्राएं अपने तनाव को दूर कर सके। इस कार्यक्रम का संचालन विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती वीनू के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षक व शिक्षकेतरकर्मी शामिल रहे।

Related posts

साफ होनी चाहिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर दिमागी गंदगी?

rktvnews

उत्तराखंड: प्रकाश पर्व पर राज्यपाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने चंडीगढ़ और पंचकूला में सीजीएचएस वेलनेस केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:01 से 05 तारीख के बीच हर हाल में करें शिक्षकों को वेतन भुगतान : जिला पदाधिकारी

rktvnews

इंदौर:एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में कंट्रोल रूम स्थापित।

rktvnews

भोजपुर:17 से 20 फरवरी तक कृषि कार्य हेतु बोरिंग के कनेक्शन के लिए प्रत्येक प्रखंड में लगेगा शिविर।

rktvnews

Leave a Comment